×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राजस्थान: तेज धमाका और आग का गोला बनी केमिकल फैक्ट्री, 7 मजदूरों की मौत, बारूद का ढेर बना काल!

बताया जा रहा है घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे. आग सुबह करीब 9.30 बजे लगी थी.

Author
16 Feb 2026
( Updated: 16 Feb 2026
07:08 AM )
राजस्थान: तेज धमाका और आग का गोला बनी केमिकल फैक्ट्री, 7 मजदूरों की मौत, बारूद का ढेर बना काल!
Advertisement

Bhiwadi Chemical Factory Fire: राजस्थान का औधोगिक क्षेत्र भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में 7 कर्मचारियों की मौत हो गई. जबकि कई घायल हैं. यह घटना खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल फैक्ट्री में हुई. 

बताया जा रहा है घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे. आग सुबह करीब 9.30 बजे लगी थी. जब श्रमिकों ने काम शुरू किया था. तभी फैक्ट्री के एक हिस्से से अचानक लपटें उठने लगीं. सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद रीको फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वह तेजी से फैल गई जिसमें कर्मचारियों को बचने का समय ही नहीं मिला. 

फैक्ट्री में कैसे लगी आग 

हादसे पर एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि घटना का पता चलते ही रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था. खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थी. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे. मौके से 7 मजदूरों के शव निकाले गए जो बुरी तरह जल गए थे. घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है फैक्ट्री में केमिकल या ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई. आग के ऊंचे काले गुब्बार से इलाके के लोग भी दहशत में आ गए. 

घटना के बाद मौके पर तिजारा के DSP शिवराज सिंह भी पहुंचे.  प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं. इस अग्निकांड के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए. पुलिस शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है. साथ ही फैक्ट्री में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी हुई या नहीं, इसकी भी पड़ताल कर रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें