×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘हाय अल्लाह, गलती हो गई...’ ईद पर गोवंशों को मारकर मनाया था जश्न! योगी की पुलिस ने किया ऐसा इलाज, अब कांप रहे पांव

बरेली में ईद के बाद लगातार दो दिन तक बोरियों में बंद गोवंश के अवशेष मिले थे. जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. इस मामले में सात पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया.

Author
23 Mar 2026
( Updated: 23 Mar 2026
06:59 PM )
‘हाय अल्लाह, गलती हो गई...’ ईद पर गोवंशों को मारकर मनाया था जश्न! योगी की पुलिस ने किया ऐसा इलाज, अब कांप रहे पांव
Advertisement

UP के बरेली में गोकशी के एक मामले ने पुलिस महकमें में हड़कंप मचा दिया है. यहां गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई. SSP ने दो दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. इस एक्शन के बाद गौतस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन शुरू हो गया है. 

गोवंश तस्करी मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. इस दौरान आरोपियों से मुठभेड़ भी हो गई थी. जिसमें उन्हें गोली लगी. गोली लगने के बाद आरोपी हाथ जोड़ने लगे, ऊपरवाले की दुहाई देते हुए कहने लगे, ‘हाय अल्लाह… गलती हो गई.’ 

पुलिस ने किया लंगड़ा तो गिड़गिड़ाए आरोपी 

आरोपियों की बेबसी का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वह पुलिस की गोली लगने के बाद लंगड़ाते हुए चल रहे हैं. गिड़गिड़ा रहे हैं, पुलिस उन्हें कंधे से सहारा दे रही है. तीनों अल्लाह, अल्लाह करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान पुलिस उन्हें कह रही है कि जरा जोर से बोलो. तीनों आरोपियों के नाम असलम, जीशान और नासिर हैं. पुलिस ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है. 

Advertisement

क्या था गोवंश अवशेष का मामला? 

दरअसल, बरेली के इज्जतनगर में फरीदपुर चौधरी गांव में 28 बोरियों में बंद गोवंश के अवशेष मिले थे. नाले में अवशेषों से भरी बोरियां मिलीं. गोकशी के इस मामले ने गांव में दहशत मचा दी. हिंदू संगठनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया. सोशल मीडिया पर लोगों ने घटना से जुड़े वीडियो भी शेयर किए. जिसके बाद हड़कंप मच गया.

नाले में लगातार दो दिन तक गोवंश के अवशेष मिले. पहले दिन उसी नाले में 8 तो दूसरे दिन गोवंश से भरी 20 बोरियां मिली. जिसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. इस मामले में हिंदू संगठनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया. आनन-फानन में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. विरोध बढ़ता देख पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. वहीं, नाले से गोवंश के अवशेष जेसीबी से निकलवाए गए. 

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज 

Advertisement

बरेली SSP अनुराग आर्या ने CO सिटी थर्ड पंकज श्रीवास्तव को जांच सौंपी और सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. सस्पेंड होने वालों में SI उमेश कुमार राय,अमित कुमार, हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, हेड कांस्टेबल पप्पू राम, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार और कांस्टेबल अरुण कुमार का नाम है. इसके बाद तीन टीमों का गठन कर आरोपियों पर शिकंजा कसा गया. 

यह भी पढ़ें

कार्रवाई के दौरान ताबड़तोड़ छापेमारी कर तीन आरोपियों को अरेस्ट किया गया. कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. जिसमें तीनों के पैर में गोली लगी. पुलिस के मुताबिक, ईद के बाद लगातार दो दिन तक गोवंश के अवशेष मिले थे. आरोपी असलम पर पहले से गोवध और आर्म्स एक्ट से जुडे कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है. ईद पर खूनी जश्न मनाने वालों को अब पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया है कि अल्लाह-अल्लाह करते हुए बचने की गुहार लगा रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें