×
जिस पर देशकरता है भरोसा

प्री वेडिंग शूट पड़ा भारी... मंदिर में नियम तोड़ने पर भड़के लोग, फोटोग्राफर्स की पिटाई; VIDEO VIRAL

कर्नाटक के बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर में प्री वेडिंग शूट के दौरान फोटोग्राफर्स के जूते पहनकर जाने पर विवाद हो गया. स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई.

प्री वेडिंग शूट पड़ा भारी... मंदिर में नियम तोड़ने पर भड़के लोग, फोटोग्राफर्स की पिटाई; VIDEO VIRAL
Screengrab
Advertisement

सोशल मीडिया के दौर में प्री वेडिंग शूट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और लगभग हर कपल अपनी शादी से पहले खास यादें कैद करना चाहता है. खूबसूरत लोकेशन की तलाश में लोग अलग-अलग जगहों पर पहुंचते हैं, लेकिन कई बार छोटी सी गलती बड़ा विवाद खड़ा कर देती है.

ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के हासन जिले से सामने आया है. यहां सकलेशपुर में स्थित बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर (Bettada Bhairaveshwara Temple) में प्री वेडिंग शूट के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया.

मंदिर में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी

जानकारी के मुताबिक, एक कपल अपने प्री वेडिंग शूट के लिए इस मंदिर में पहुंचा था. उनके साथ फोटोग्राफर्स की टीम भी थी. मंदिर अपनी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है और यहां अक्सर लोग शूट के लिए आते हैं. लेकिन इस बार फोटोग्राफर्स ने मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पहले जूते नहीं उतारे. यह बात स्थानीय लोगों को नागवार गुजरी. उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

Advertisement

कहासुनी से मारपीट तक पहुंचा मामला

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर्स के साथ मारपीट कर दी. इस दौरान एक कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. घायल फोटोग्राफर्स को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बहरहाल, यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि खूबसूरत यादों को कैद करने के चक्कर में क्या हम स्थानीय परंपराओं और नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं. प्री वेडिंग शूट भले ही एक ट्रेंड बन गया हो, लेकिन धार्मिक स्थलों पर नियमों का पालन करना उतना ही जरूरी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें