×
जिस पर देशकरता है भरोसा

जम्मू कश्मीर के सांबा में मचा हड़कंप, भारत-पाक सीमा के पास जोरदार ब्लास्ट, जांच एजेंसियां अलर्ट

Blast in Samba: ब्लास्ट रात करीब 2 बजे हुआ, जिसमें कई घरों के शीशे टूट गए, वहीं पूर्व सरपंच के घर की दीवार का एक हिस्सा गिर गया.

Author
23 Mar 2026
( Updated: 23 Mar 2026
11:18 AM )
जम्मू कश्मीर के सांबा में मचा हड़कंप, भारत-पाक सीमा के पास जोरदार ब्लास्ट, जांच एजेंसियां अलर्ट
Advertisement

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के सांबा (Samba) जिले में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जोरदार ब्लास्ट हुआ. यह ब्लास्ट सांबा के घगवाल सेक्टर के गावाला तालाब गांव में हुआ था. जो अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से महज 10 किलोमीटर दूर है. 

ये ब्लास्ट गावाल तालाब गांव में पूर्व सरपंच जयराम शर्मा के घर के बिल्कुल पास हुआ. विस्फोट इतना जोरदार था कि पूर्व सरपंच और आस-पास के कई घरों के शीशे टूट गए. वहीं, जयराम शर्मा के घर की चारदीवारी का एक हिस्सा भी ढह गया. हालांकि गनीमत रही कि इस ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ. 

एजेंसिया अलर्ट, जांच के लिए पहुंची टीम 

अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के घगवाल सेक्टर के गावाला तालाब गांव में पूर्व सरपंच जयराम शर्मा के घर के बाहर रविवार रात 2 बजे विस्फोट हुआ. पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें गांव पहुंचीं और विस्फोट स्थल से नमूने लेकर विस्फोट की सही जानकारी पता लगाने की कोशिश कर रही है. 

वहीं, घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. इस घटना के संबंध में संबंधित पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पूर्व सरपंच का कहना है कि उनके घर को निशाना बनाते हुए ये हमला किया गया था. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है और एक-एक सबूत जुटा रही हैं. 

सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा सीमा सुरक्षा बल (BSF) करती है. जवान सीमा के पाकिस्तानी हिस्से से होने वाली घुसपैठ, निकासी, मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रोन गतिविधियों को रोकने के लिए तैनात हैं. 

यह भी पढ़़ें- देश में हाइब्रिड आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 12 राज्यों तक फैला जाल, खुफिया एजेंसियां सतर्क

यह भी पढ़ें

सीमा क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ और ड्रोन भेजे जाते रहे हैं. इनके जरिए आतंकी संगठन विस्फोटक सामग्री और ड्रग्स की खेप भी भारत भेजते हैं. इन पेलोडों को आमतौर पर आतंकी संगठनों के जमीनी कार्यकर्ता (ओजीडब्ल्यू) उठाते हैं और फिर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जारी रखने के लिए आतंकवादियों को सौंप देते हैं.  

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें