×
जिस पर देशकरता है भरोसा

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 IAS अधिकारियों के तबादले; कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

यूपी की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए. एम. देवराज को प्रमुख सचिव कार्मिक व अकादमी DG बनाया गया, अनुराग यादव को समाज कल्याण विभाग भेजा गया.

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 IAS अधिकारियों के तबादले; कई को मिला अतिरिक्त प्रभार
Yogi Adityanath (File Photo)
Advertisement

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ की सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. सरकार ने नौ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस दौरान कई अधिकारियों को उनके मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

एम. देवराज और अनुराग यादव को नई जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारी एम. देवराज को प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के साथ उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है. वहीं अनुराग यादव को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है. आलोक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

सौरभ बाबू और रवि रंजन की नई तैनाती

Advertisement

आईएएस अधिकारी सौरभ बाबू को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के साथ दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान का महानिदेशक बनाया गया है. वहीं रवि रंजन को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन और यूपी एग्रो से हटाकर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं, टीके शिबु को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के साथ यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं हिमांशु कौशिक को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.

शाहजहांपुर और परिवहन निगम में बदलाव

परतररक्षारत चल रहीं आईएएस अधिकारी सौम्या गुरूरानी को नगर आयुक्त, शाहजहांपुर बनाया गया है. वहीं डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा को शाहजहांपुर नगर निगम से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अपर प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.

पहले भी हो चुके हैं तबादले

Advertisement

यह भी पढ़ें

इससे पहले इसी महीने में योगी सरकार ने 7 आईएएस, 7 आईपीएस और 4 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था. इसके अलावा कुल 7 आईपीएस अधिकारियों को भी नए कार्यस्थल मिले. आईएएस अधिकारी लोकेश एम प्रतीक्षारत रखा गया था, जिन्हें अब पीडब्ल्यूडी विभाग दिया गया है. साथ ही बदायूं के एसएसपी का भी ट्रांसफर किया गया था. जिन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, उनमें नीना शर्मा, संजय कुमार, महेन्द्र प्रसाद, रघुबीर, आशीष कुमार और प्रकाश बिन्दु शामिल थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें