×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

DU में महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी! रेप की धमकी, ब्राह्मण होने के कारण हमले का आरोप, खुद बयां की आपबीती

दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC के सपोर्ट में हुए प्रोटेस्ट के दौरान Youtube चैनल की एक महिला पत्रकार के साथ भीड़ ने घेरकर बदसलूकी की. पीड़ित पत्रकार का आरोप लगाया कि ब्राह्मण होने के चलते उन पर हमला किया गया.

Author
14 Feb 2026
( Updated: 14 Feb 2026
12:49 PM )
DU में महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी! रेप की धमकी, ब्राह्मण होने के कारण हमले का आरोप, खुद बयां की आपबीती
Advertisement

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में एक महिला पत्रकार से पहले उसकी जाति पूछी गई और फिर उसकी टीशर्ट उतारने की कोशिश की गई. ये सनसनीखेज मामला UGC के सपोर्ट में हो रहे प्रदर्शन के दौरान सामने आया. हैरानी की बात तो ये है दि देश की राजधानी में जिस वक्त से सब हो रहा था, वहां पुलिस की भी मौजूदगी थी.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC के सपोर्ट में हुए प्रोटेस्ट के दौरान यूट्यूब चैनल की एक महिला पत्रकार के साथ भीड़ ने घेरकर बदसलूकी की. आरोप है कि कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई है. पत्रकार का नाम रुचि तिवारी है. उन्होंने अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में खुद बताया. 

जाति पूछकर हमले का आरोप

Advertisement

पीड़ित पत्रकार रुचि तिवारी ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण होने के चलते मुझ पर हमला हुआ. उन्होंने पुलिस पर चुपचाप खड़े होकर सबकुछ देखते रहने का भी आरोप लगाया. रुचि तिवारी के साथ हुई बदसलूकी के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. हालांकि NMF News इन वीडियोज की पुष्टि नहीं करता. 

इन वीडियो को लेकर रुचि तिवारी का कहना है कि ‘वीडियो हर जगह है, लोग खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि किसने किसे भड़काया. मैं प्रदर्शन कवर करने गई थी, किसी ने मेरा नाम पुकारा. जब मैं उनके पास गई तो उन लोगों ने मेरी जाति पूछी. इसके बाद कई लोगों को इशारा कर बुलाया और मुझ पर हमला बोल दिया. वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है’ रुचि तिवारी ने आरोप लगाया कि करीब 500 लोगों ने मुझ पर हमला किया.  

‘लड़कियों ने दी रेप की धमकी’

Advertisement

रुचि तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि भीड़ में मौजूद लड़कियों ने रेप और नेक्ड परेड की धमकी दी. जबकि आदमियों ने मेरी गर्दन को हाथ से पकड़ लिया. रुचि तिवारी ने इसे हत्या की कोशिश करार दिया. उन्होंने कहा, वे लोग स्टूडेंट नहीं बल्कि UGC के गुंडे थे और उन्होंने मॉब लिचिंग की कोशिश की. वहां से बच निकलना बड़ी बात थी. 

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया? 

इस पूरे मामले में प्रत्यक्षदर्शी और छात्र आकाश पाठक ने ANI से बात की. उन्होंने बताया, जिस तरह की अभद्रता उन्होंने (छात्रों) दिखाई, जिस तरह वे पत्रकारों को जाति के आधार पर गालियां दे रहे हैं और जिस तरह वे ब्राह्मणवाद के खिलाफ नारे लगा रहे हैं.  जिस तरह उन्होंने एक महिला ब्राह्मण पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया और जैसा माहौल उन्होंने बनाया है. वे छात्र नहीं थे. 

आकाश ने कहा, ब्राह्मणवाद के खिलाफ नारेबाजी, ब्राह्मण होने पर रेप की धमकी, उन्हें जानबूझकर निशाना बनाना है. UGC को लेकर जो भी मांगें हैं, वे अपनी जगह कर सकते हैं. इस मामले में FIR दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस मामले में अखिल भारतीय विद्या परिषद (ABVP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के बीच भी जुबानी जंग छिड़ गई है. ABVP का आरोप है कि प्रदर्शन के बीच जर्नलिस्ट पर हमला करवाया गय़ा, जबकि AISA का कहना है कि ये हमला ‘राइट विंग’ की ओर से करवाया गया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें