×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP में बहन-बेटियों के लिए कैसा है माहौल? खुद महिलाओं से सुनिए, CM योगी को दी ये 'उपाधि'

UP: कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने मुक्त कंठ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी यूपी की शान हैं.

Author
09 Mar 2026
( Updated: 09 Mar 2026
04:41 PM )
UP में बहन-बेटियों के लिए कैसा है माहौल? खुद महिलाओं से सुनिए, CM योगी को दी ये 'उपाधि'
Image Source: Social Media
Advertisement

CM Yogi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 और राज्यस्तरीय महिला सम्मान समारोह में नारी सम्मान, सशक्तीकरण और रोजगार का अनूठा संगम देखने को मिला. कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने मुक्त कंठ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी यूपी की शान हैं.

सीएम योगी ने जिस तरह महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी, अत्यंत सराहनीय: आनंदी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित हुईं इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की आनंदी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं. वर्ष 2017 के बाद से मुख्यमंत्री ने जिस तरह महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है, वह अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी प्रदेश सरकार मातृशक्ति की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी.

Advertisement

महिला पुलिसकर्मियों ने कहा, अब प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया. सम्मान प्राप्त करने के बाद पुलिस निरीक्षक नीलम राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला कल्याण और सुरक्षा के क्षेत्र में ऐसी मिसाल कायम की है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है. आज प्रदेश की महिलाएं अधिक सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रही हैं. मुख्य आरक्षी वेदवती ने मुख्यमंत्री को बहन-बेटियों का रक्षक बताते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम अत्यंत सराहनीय हैं. मुख्य आरक्षी शिमला सिंह ने कहा कि योगी सरकार में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती हैं और उन्हें समाज में सम्मान भी मिल रहा है.

महिलाओं की भागीदारी से ही समाज का समग्र विकास संभव

कार्यक्रम में सीएम योगी ने नवचयनित मुख्य सेविकाओं को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए. नियुक्ति पत्र पाने वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं. कानपुर की गुंजा गुप्ता ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमें योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री मिले हैं. हम भी प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाना चाहते हैं.

Advertisement

 कानपुर की ही स्मृति कपूर ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर इससे बड़ा उपहार क्या हो सकता है कि हमें मुख्यमंत्री के साथ यह दिन मनाने का अवसर मिला. लखनऊ की सुनयना कुमारी ने कहा कि योगी सरकार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता. यहां जाति, धर्म या क्षेत्र के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता और पात्रता के आधार पर अवसर दिए जाते है.

यह भी पढ़ें

कन्नौज की रीता वर्मा बोलीं कि अब समय बदल गया है. आम जनता की सुनवाई होती है और हमें ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं जो जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लेते हैं. लखनऊ की अंजुम फातिमा ने कहा कि योगी सरकार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जिसकी जितनी योग्यता है, उसे उतना ही महत्व दिया जाता है. यही वजह है कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें