×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तरुण हत्याकांड: जिस महिला के बवाल से गई थी युवक की जान, उस पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

होली के दिन उत्तम नगर में हुए तरुण मर्डर केस में पुलिस का एक्शन जारी है. इस मामले में तीन महिलाओं को अरेस्ट किया है. इनमें विवाद की जड़ बनी सायरा भी शामिल है. जो अब तक छुपी हुई थी.

Author
09 Mar 2026
( Updated: 09 Mar 2026
12:41 PM )
तरुण हत्याकांड: जिस महिला के बवाल से गई थी युवक की जान, उस पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
Advertisement

Delhi Tarun Murder Case: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या के मामले में अब पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है. उत्तम नगर में हुई वारदात के बाद से तीनों महिलाएं दिल्ली के ख्याला इलाके में छुपी हुई थी. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं में सायरा, शरीफ और सलमा शामिल हैं. तीनों को ख्याला इलाके से हिरासत में लिया गया है. फिलहाल, पुलिस तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है. इस मामले में और भी लोगों के पकड़े जाने की संभावना है. बताया जा रहा है सायरा वही महिला है जिसने गुब्बारे के छींटे लगने के बाद बवाल काटा था. जिसने विवाद को बड़ा रूप दिया था. सायरा गिरफ्तारी से बचने के लिए अब तक छुपी हुई थी. 

पहले 7 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

Advertisement

दिल्ली पुलिस इस हत्याकांड में पहले ही एक नाबालिग समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. यह घटना होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में हुई. पीड़ित पक्ष का दावा है कि 11 वर्षीय बच्ची अपनी छत से होली खेल रही थी. इसी दौरान उसकी ओर से फेंका गया एक गुब्बारा नीचे से गिर गया और वहां गुजर रही मुस्लिम समुदाय की एक महिला पर रंग के छींटे लग गए. 

यह भी पढ़ें- तरुण हत्याकांड: योगी स्टाइल में आरोपियों को सबक! घर पर गरजा बुलडोजर, होली पर नफरत में ली थी जान

बच्ची के परिवार ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय की महिला से तुरंत माफी मांग ली थी. इसके बावजूद, महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और उसके परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए.  आरोप है कि उन लोगों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल तरुण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. 

इलाके में तनाव का माहौल

Advertisement

तरुण की मौत के बाद इलाके में तनाव काफी बढ़ गया. हिंदू संगठनों ने घटना का विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. तनाव को देखते हुए इलाके की कई दुकानों को एहतियातन बंद रखा गया. 

आरोपी के घर पर चला बुलडोजर 

यह भी पढ़ें

दिल्ली नगर निगम ने आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया है. ये एक्शन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उस बयान के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही थी. MCD ने आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के घर के अवैध हिस्से को ढहाया गया है. तरुण के परिवार ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग की थी. इसके अलावा, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस उनकी धरपकड़ में लगी है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें