×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘अगले चौराहे पर यमराज मिलेगा’ मनचलों ने किया महिला का पीछा तो योगी की पुलिस ने सिखा दिया सबक, Video के बाद एक्शन

नोेएडा से 3 मनचलों की शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है. जिसमें शराब के नशे में उन्होंने एक महिला का पीछा करते हुए अश्लील इशारे और फ्लाइंग Kiss दी. हालांकि इन रईसजादों का जोश ज्यादा देर तक न टिक सका.

Author
02 Feb 2026
( Updated: 02 Feb 2026
01:19 PM )
‘अगले चौराहे पर यमराज मिलेगा’ मनचलों ने किया महिला का पीछा तो योगी की पुलिस ने सिखा दिया सबक, Video के बाद एक्शन
Advertisement

Noida Viral Video: नोएडा में देर रात कार सवार 3 लड़कों की हरकत ने एक परिवार को खौफ में ला दिया. लड़कों ने चलती कार से एक महिला और बच्चे को अश्लील इशारे किए. फ्लाइंग किस की और उनकी कार का पीछा किया. तीनों लड़के नशे में थे. घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस ने एक्शन लिया है. 

मनचलों की हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. मामले की जांच की और दो आरोपियों को धर दबोचा. साथ ही साथ उनकी कार को भी जब्त कर थाने ले आई. 

क्या है पूरा मामला? 

Advertisement

ये घटना नोएडा के थाना सेक्टर-24 की बताई जा रही है. जहां  एलिवेटेड रोड पर 31 जनवरी शनिवार रात को एक शख्स अपने परिवार के साथ कार से जा रहा था. गाड़ी में बच्चा और एक महिला मौजूद थे. तभी लाल रंग की MG हेक्टर कार में सवार 3 लड़कों ने उनका पीछा किया. कार को उनकी कार के बिल्कुल पास ले आए और कमेंटबाजी, गंदे इशारे और फ्लाइंग किस देने लगे. वह बार-बार कार में सवार महिला को देखकर इशारे कर रहे थे. महिला के साथ बैठा शख्स उन्हें मना करता रहा. जब नहीं माने तो शख्स उनका वीडियो बनाने लगा. 

देखें वीडियो

वीडियो में देख सकते हैं कि लाल रंग की कार में तीन लड़के सवार हैं. इनमें कार ड्राइव कर रहा लड़का आगे चल रही कार के बराबर आने की कोशिश कर रहा है. बराबर आने पर गंदे इशारे करने लगता है. इस दौरान दूसरी कार में मौजूद शख्स उनकी इस हरकत का वीडियो बनाते हुए कहता है, ‘भाई ने ड्रिंक (शराब) कर रखी है. हमारे साथ हमारी फैमिली है. ये बदतमीजी कर रहा है.’ इसके बाद शख्स ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. 
वीडियो पुलिस तक पहुंचा और तुरंत एक्शन लिया गया. वीडियो के आधार पर पुलिस ने गाड़ी के नंबर निकाले. जांच के दौरान पुलिस टीम ने वीडियो में दिख रही गाड़ी को ट्रेस किया. इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एमजी हेक्टर कार का नंबर UP 75 AH 3565 है जिसे जब्त कर लिया गया. 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अमित कुमार और अभिषेक हैं. अमित आजमगढ़ जिले का रहने वाला है. वह नोएडा में ही रहता है जबकि दूसरा आरोपी अभिषेक मैनपुरी का रहने वाला है. बताया जा रहा है दोनों कॉरपोरेट सेक्टर में जॉब करते हैं. हालांकि अभी एक आरोपी फरार है. 
यह घटना उन अपराधिक प्रवृति के लोगों की मानसिकता को दर्शाती है. जो दिन में कॉरपोरेट जॉब में अपनी इमेज चमकाते हैं, मासूम छवि बनाकर खुद को आदर्श दिखाते हैं लेकिन रात में सड़कछाप गुंडई करते हैं. हालांकि UP पुलिस की तत्परता ने इनका सारा जोश ठंडा कर दिया. पुलिस ने संदेश दिया कि योगी राज में महिलाओं की सुरक्षा अब मजाक नहीं है, पुलिस जिम्मेदार है और कानून व्यवस्था दमदार. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

फ्लाइंग किस और महिलाओं को किए अश्लील इशारे इन दो मनचलों को भारी पड़ गए. जैसा कि CM योगी कहते हैं ‘अगर कोई बहन-बेटी से छेड़छाड़ करेगा, तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करता मिलेगा’ अब पुलिस ने इसको सच साबित किया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें