×
जिस पर देशकरता है भरोसा

पंजाब: होशियारपुर में दर्दनाक बस हादसे में 8 लोगों की मौत, सीएम मान ने जताया दुख

हादसे में अब तक करीब 8 लोगों की मौत की जानकारी है, जिनमें चार महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है. बताया जा रहा है कि करीब 30 लोगों को घायल अवस्था में दसूहा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ लोगों की गंभीर अवस्था में दूसरे अस्पताल रेफर किया गया.

Author
07 Jul 2025
( Updated: 11 Dec 2025
05:30 AM )
पंजाब: होशियारपुर में दर्दनाक बस हादसे में 8 लोगों की मौत, सीएम मान ने जताया दुख
Advertisement

पंजाब के होशियारपुर में हुए दर्दनाक हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, दसूहा के गांव सगरा के पास एक निजी बस और कार के बीच हुई टक्कर के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ. सीएम भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताया है.

होशियारपुर बस हादसा पर सीएम मान ने जताया दुख

मान ने एक्स पोस्ट में कहा, 'आज जिला होशियारपुर के दसूहा के गांव सगरा में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां सवारियों से भरी एक मिनी बस और कार की आपसी टक्कर हुई है. इस हादसे में कई लोगों की दुखद मृत्यु की खबर मिली है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रशासन को तुरंत घायलों की मदद करने के निर्देश दिए और मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं. इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए परमात्मा के आगे प्रार्थना करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'

बस में सवार थे लगभग 40 लोग 

Advertisement

बता दें, दसूहा-हाजीपुर रोड पर कार से टक्कर के बाद बस पलट गई. बस में लगभग 40 सवारियां थीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सगरा अड्डा के पास कार से टक्कर हुई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इसके बाद वहां हाहाकार मच गया. स्थानीय लोग जुट गए और बस में फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश करने लगे. इस दौरान पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई.

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसने मृतकों के शवों को कब्जे में ले घायलों को अस्पताल रवाना किया. बस के अंदर कई लोग फंसे थे. जैसे-तैसे करके उन लोगों को बाहर निकाला गया. घटनास्थल से आई तस्वीरों में बस बीच सड़क पर पलटी दिखी. बाद में जेसीबी मशीन के जरिए बस को सीधा किया गया.

दर्दनाक बस हादसा में हुई 8 लोगों की मौत

हादसे में अब तक करीब 8 लोगों की मौत की जानकारी है, जिनमें चार महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है. बताया जा रहा है कि करीब 30 लोगों को घायल अवस्था में दसूहा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ लोगों की गंभीर अवस्था में दूसरे अस्पताल रेफर किया गया.

यह भी पढ़ें

दसूहा सरकारी अस्पताल के एसएमओ मनमोहन सिंह ने बताया कि सुबह हादसा होने के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया था. घायलों में से 3 लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई, जिसमें एक बच्चा शामिल है. इस हादसे में अभी मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें