×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मेरठ में पाकिस्तानी मां-बेटी अरेस्ट, ISI से कनेक्शन का आरोप, फर्जी आईडी, पासपोर्ट जब्त

शिकायत में कहा गया कि मां बेटी दोनों कैंट, सेना मुख्यालय और दिल्ली के कई मंत्रालय में घूमकर ISI के लिए जानकारी जुटाती थी.

Author
17 Feb 2026
( Updated: 17 Feb 2026
05:59 AM )
मेरठ में पाकिस्तानी मां-बेटी अरेस्ट, ISI से कनेक्शन का आरोप, फर्जी आईडी, पासपोर्ट जब्त
Advertisement

मेरठ (Meerut) में पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक सबा फरहत को अरेस्ट किया है. सबा अपनी बेटी के साथ 30 साल से अवैध रूप से रह रही थी. साल 1988 में वह पति फरहत मसूद से निकाह के बाद लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आई थी. फरहत मसूद बैंड कारोबारी थे. इसके बाद वह बिना नागरकिता मेरठ में रह रही थी. 

पुलिस ने सबा के साथ-साथ उसकी बेटी नाजिया को भी अरेस्ट किया है. नाजिया पर फर्जी वोटर आईडी और पासपोर्ट रखने का आरोप है. दोनों मां बेटी पर रुक्साना खान नाम की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई ती. जिसके बाद ये पूरा मामला सामने आया. पुलिस ने दोनों मां-बेटी के पास से फर्जी वोटर आईडी कार्ड भी बरामद किया है. 

पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप 

Advertisement

ये मामला देहली गेट की जली कोठी का है. जहां देहली गेट की रहने वाली एक महिला ने SSP और SP सिटी को शिकायत कर दोनों पर ISI के लिए जासूसी करने और गोपनीय जानकारी पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई. सबा के चार बच्चे हैं. उसने चौथी बेटी ऐनम को 1993 में जन्म दिया था. तब सबा पाकिस्तान में ही थी. इसके भारत में अपने पाकिस्तानी पासपोर्ट पर ऐमन की भारत में एंट्री कराई. सबा और ऐमन फरहत आज तक पाकिस्तानी नागरिक हैं. आरोप है कि सबा ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऐमन का फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया. सबा ने वोटर लिस्ट में अपना सबा मसूद और नाजिया मसूद के नाम से दो वोटर कार्ड बनवा लिया था. सबा और ऐमन पर ISI के लिए जासूसी करने और स्लीपर सेल तैयार करने का भी आरोप है. शिकायत में कहा गया कि मां बेटी दोनों कैंट, सेना मुख्यालय और दिल्ली के कई मंत्रालय में घूमकर ISI के लिए जानकारी जुटाती थी. 

यह भी पढ़ें- मन्नत, मोहब्बत और महादेव- बुर्के में कांवड़ लेकर निकली तमन्ना मलिक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

यह भी पढ़ें

पुलिस इस मामले में दोनों के दस्तावेजों की गहन जांच, यात्रा रिकॉर्ड खंगाल रही है. SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- सबा फरहत नामक महिला लांग टर्म वीजा पर पाकिस्तान से भारत आई थीं. इन पर आरोप लगा था कि ये बिना परमिशन के ट्रैवल कर रही थी, इन्होंने फर्जी वोटर आईडी कार्ड तैयार कराया है. इस मामले में कुछ तथ्य जांच में सामने आए और आरोप सही पाए गए हैं. दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें