जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रईसजादे की लेम्बोर्गिनी कार ने सड़कों पर मचाया तांडव, कई लोगों को कुचला, पुलिस ने दिया VIP ट्रीटमेंट!

गाड़ी को कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम चला रहा था. केके मिश्रा वो ही हैं जिनके ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड हुई थी. जिसमें 100 करोड़ से ज्यादा की लग्जरी कारें मिली थीं.

Author
09 Feb 2026
( Updated: 09 Feb 2026
06:26 AM )
रईसजादे की लेम्बोर्गिनी कार ने सड़कों पर मचाया तांडव, कई लोगों को कुचला, पुलिस ने दिया VIP ट्रीटमेंट!
Advertisement

कानपुर की सड़कों पर एक तेज रफ्तार कार काल बनकर दौड़ी. यहां कारोबारी के रईसजादे बेटे ने अपनी लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को रौंद दिया. इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है. कार की टक्कर से एक बाइक सवार हवा में उछलकर 10 फीट दूर जा गिरा. 

यह घटना कानपुर के रेव-3 के पास VIP रोड पर हुई. जहां लेम्बोर्गिनी लग्जरी कार तेज रफ्तार में फूटपाथ पर चलते हुए लोगों को रौंदते चली गई. यह कार दिल्ली नंबर की थी. बताया जा रहा है यह कानपुर के तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा की है. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया. भीड़ को देखकर आरोपी कार से बाहर ही नहीं निकला, लेकिन उसके बाउंसरों ने लोगों से धक्का-मुक्की की. 

थाने में VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप

इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस कार को अपने साथ थाने ले गई. पुलिस पर आरोप है कि वह कारोबारी और उसके बेटे को बचा रही है. कारोबारी के रसूख के चलते पुलिस भी एक्शन लेने से बच रही है. थाने में आरोपी की लेम्बोर्गिनी कार को बकायदा कवर किया गया. पब्लिक से भिड़ने वाले बाउंसर ने कार की सिक्योरिटी की. हालांकि वहां मौजूद लोग बाउंसरों को रोकते रहे. 

Advertisement

FIR में आरोपी का नाम ही नहीं 

मामले में डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच-पड़ताल की जा रही है, लेकिन FIR में गाड़ी चला रहे शिवम मिश्रा का नाम नहीं है. अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में अभी किसी को डिटेन नहीं किया गया है, जांच जारी है.

जानें पूरा मामला 

Advertisement

यह भी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक, 8 फरवरी की दोपहर करीब 3.15 बजे कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा VIP रोड पर अपनी लेम्बोर्गिनी कार लेकर निकला था. तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा की बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी है. यह कंपनी कानपुर की टॉप गुटखा कंपनियों को तंबाकू सप्लाई करती है. करीब 2 साल पहले 28 फरवरी को कंपनी के हेड ऑफिस पर इनकम टैक्स की रेड भी पड़ी थी. जिसमें केके मिश्रा की दिल्ली वाली कोठी से 100 करोड़ से ज्यादा की कई कारें मिली थीं. उन पर टैक्स चोरी का आरोप लगा था. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में कार को घेर लिया, लेकिन पुलिस आई और आरोपी कारोबारी के बेटे को सुरक्षित निकाल ले गई. जिसके बाद भीड़ ने हंगामा किया. बताया जा रहा है शिवम मिश्रा लग्जरी कारों का शौकीन है. आरोप है कि हादसे वाले दिन वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें