×
जिस पर देशकरता है भरोसा

होली से पहले मिलावटखोरों का बड़ा खेल: Haldiram के वेयरहाउस से 112 किलो एक्सपायर्ड और मिलावटी मिठाई बरामद

इन मिठाइयों में एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और बड़ी मात्रा में राजभोग था. जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. FSDA की टीम ने 15 मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजे हैं.

Author
27 Feb 2026
( Updated: 27 Feb 2026
12:39 PM )
होली से पहले मिलावटखोरों का बड़ा खेल: Haldiram के वेयरहाउस से 112 किलो एक्सपायर्ड और मिलावटी मिठाई बरामद
Advertisement

जानें-मानें ब्रांड हल्दीराम (Haldiram) में मिलावट का खेल चल रहा था. होली से पहले लखनऊ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. विभाग ने हल्दीराम के स्टोर से मिलावट और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का बड़ा भंडार बरामद किया है. 

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फैजुल्लागंज स्थित हल्दीराम (Haldiram) के स्टोरेज वेयरहाउस पर छापेमारी की थी. इस दौरान एक क्विंटल 12 किलो एक्सपायर्ड मिठाई पाई गई. इन मिठाइयों में एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और बड़ी मात्रा में राजभोग था. जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. 

जांच के लिए मिठाइयों के सैंपल लिए गए 

बताया जा रहा है मिलावटी और एक्सपायर्ड मिठाई को होली पर बाजार में खपाने की तैयारी चल रही थी. अधिकारियों ने वेयरहाउस से छापेमारी में असॉर्टेड पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेठा और गुजिया के नमूने भी जांच के लिए सील किए हैं.

हल्दीराम जैसे बड़े ब्रांड की इस हरकत को लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ माना जा रहा है. जब्त मिठाइयों की कीमत करीब 45 हजार रुपए आंकी गई है. स्टोर पर छापेमारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वेयरहाउस के अंदर बड़े-बड़े गत्तों में मिठाइयां रखी हैं. लोगों का कहना है कि बड़े ब्रांड की महंगी मिठाई इंसान यह सोच कर लेता है कि कम से कम मिलावटी या खराब तो नहीं मिलेगी. हल्दीराम ने यह भ्रम भी तोड़ दिया. 

Advertisement

शहर में चला अभियान, 55 लाख का सामान और मिठाई जब्त 

खाद्य विभाग की टीम हल्दीराम तक सीमित नहीं रही. इस दौरान पूरे शहर में अभियान चलाकर छापेमारी की गई. हल्दीराम के अलावा ऐशबाग के स्वरूप कोल्ड स्टोरेज में भी छापेमारी की गई. 

यह भी पढ़ें- रूह अफजा की बड़ी जीत! सुप्रीम कोर्ट ने ‘हमदर्द’ के पक्ष में सुनाया फैसला, जानिए क्या था पूरा मामला?

टीम ने कोल्ड स्टोरेज से 8,499 किलो काली मिर्च और भारी मात्रा में खोया बरामद किया गया. शहरभर में हुई छापेमारी में कुल 10,415 किलो खाने का सामान सीज किया गया है. बाजार में इसकी कीमत करीब 55.91 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. खोया, मिठाई और मसालों के अलावा फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने पनीर, गुझिया, सौंफ और रंगीन पापड़ के नमूने भी लिए हैं जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है. 

मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Food Safety and Drug Administration (FSDA) के अधिकारियों के मुताबिक, हल्दीराम के वेयरहाउस से रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेठा और गुझिया के नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बड़े ब्रांड के स्टोर से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड मिठाई मिलने से हड़कंप का माहौल है. फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ज्यादा चौंकन्ना होकर कार्रवाई में जुट गया है. FSDA टीम का कहना है कि त्योहारों और शादियों के सीजन को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को सुरक्षित और क्वालिटी खाद्य पदार्थ मिल सकें. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें