×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘फियर जोन से फेथ जोन बना UP’ विधान परिषद में विपक्ष पर बरसे CM योगी, राज्यपाल के 'अपमान' पर घेरा

CM योगी ने विधानसभा में विपक्ष के आचरण पर सवाल उठाए. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, विपक्ष का व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ था.

Author
16 Feb 2026
( Updated: 16 Feb 2026
12:56 PM )
‘फियर जोन से फेथ जोन बना UP’ विधान परिषद में विपक्ष पर बरसे CM योगी, राज्यपाल के 'अपमान' पर घेरा
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने प्रदेश 'फियर जोन' से 'फेथ जोन' में बदल चुका है. उन्होंने दोहराया ‘न कर्फ्यू है, न दंगा है, बल्कि यूपी में सब चंगा है.’

CM योगी ने सदन में राज्यपाल के प्रति कथित अभद्र व्यवहार को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताते हुए कहा कि संवैधानिक प्रमुख का सम्मान करना हम सबका दायित्व है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का आचरण उसकी नकारात्मक सोच को दर्शाता है. CM योगी ने कहा, पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन, कर्फ्यू से कानून के राज, उपद्रव से उत्सव और अविश्वास से आत्मविश्वास तक की यात्रा तय की है. डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीति, साफ नीयत और निर्णायक नेतृत्व ने शासन-प्रशासन की दिशा बदली है. 

'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया, अब जीरो टॉलरेंस'

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि 2017 के बाद प्रदेश में कोई साम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ. पहले 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' जैसी स्थिति थी, गुंडा टैक्स और अवैध वसूली आम बात थी, जबकि अब जीरो टॉलरेंस नीति लागू है. CM योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज 'टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन' के मॉडल के रूप में उभर रहा है. उन्होंने PM मोदी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘देश इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में नई दिशा तय कर रहा है और उत्तर प्रदेश भी उसी सोच के अनुरूप आगे बढ़ रहा है.’

CM योगी ने कहा कि प्रदेश अब रेवेन्यू सरप्लस राज्य बनने की ओर अग्रसर है और निवेश, नवाचार व पारदर्शिता का केंद्र बन रहा है. विरासत से युक्त विकास ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है. 

सपा-कांग्रेस पर आस्था स्थलों के अपमान का आरोप

CM योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर राष्ट्र प्रतीकों और आस्था स्थलों का अपमान का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, राजनीतिक स्वार्थ में राष्ट्र प्रतीकों और आस्था स्थलों का अपमान किया गया. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, काशी में काशी विश्वनाथ धाम का विकास और प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों का कायाकल्प नई पहचान का प्रतीक है. धर्मस्थल केवल आस्था नहीं, बल्कि राष्ट्रचेतना के केंद्र भी हैं. 

योगी सरकार ने सांस्कृतिक विरासत को संवारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव के स्मारक और विश्वविद्यालय, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना सहित सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया. उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ और माघ मेले का जिक्र करते हुए कहा, ‘करोड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी सुशासन और सुरक्षा पर बढ़े विश्वास का प्रमाण है. जो प्रदेश पहले दंगों के लिए जाना जाता था, वह आज दीपोत्सव, देव दीपावली और रंगोत्सव के लिए पहचाना जा रहा है. 

Advertisement

पुलिसिंग मॉडल और कानून व्यवस्था पर क्या कहा? 

यह भी पढ़ें

CM योगी ने बताया, पिछले वर्षों में 2.19 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई. इनमें 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए. महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार से ज्यादा हो गई है. उन्होंने कहा कि सात पुलिस कमिश्नरेट, साइबर थाने, फॉरेंसिक लैब और आधुनिक पुलिसिंग मॉडल से कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है. प्रदेश में 12 अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब संचालित हैं और सभी 75 जिलों में फॉरेंसिक वैन की व्यवस्था की गई है. पीएसी की 34 कंपनियों को पुनर्जीवित करने और तीन महिला बटालियन- वीरांगना झलकारी बाई, अवंती बाई और ऊदा देवी- के गठन का भी उन्होंने उल्लेख किया. CM योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब भय, अराजकता और अविश्वास की पहचान से निकलकर विकास, निवेश, आस्था और आत्मविश्वास के नए युग में प्रवेश कर चुका है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें