×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जमशेदपुर में अमूल के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि करीब दो किलोमीटर दूर से दिख रही थीं. आग लगने की खबर मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया.

Author
05 Jul 2025
( Updated: 10 Dec 2025
05:32 PM )
जमशेदपुर में अमूल के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक
Advertisement

जमशेदपुर के मानगो सिमुलडांगा इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. एमजीएम थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएस-33) के किनारे स्थित अमूल दूध के एक बड़े गोदाम में सुबह लगभग 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई. 

'अमूल दूध' के गोदाम में लगी भीषण आग

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से आग लगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.

मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां 

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि करीब दो किलोमीटर दूर से दिख रही थीं. आग लगने की खबर मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया. थोड़ी ही देर में दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू हुआ, जो करीब दो घंटे तक यानी सुबह 9 बजे तक चलता रहा.

Advertisement

आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान

गोदाम में कई लीटर दूध और बड़ी मात्रा में दुग्ध उत्पाद स्टोर किए गए थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है. आग ने सब कुछ जलाकर खाक कर दिया. गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी भारी माना जा रहा है.

घटनास्थल पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने बताया कि यह गोदाम 'गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड' के अंतर्गत संचालित होता है और इसका क्षेत्रफल लगभग एक एकड़ में फैला हुआ है.

आग की जांच में जुटी पुलिस 

Advertisement

यह भी पढ़ें

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग मिलकर आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन आग ने जो नुकसान किया है, उसकी भरपाई करना मुश्किल होगा. इलाके में सामान्य स्थिति लौट रही है, लेकिन लोग अभी भी सुबह के उस भयावह मंजर को याद करके सहमे हुए हैं. पुलिस और दमकल विभाग मिलकर आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें