×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कंगना रनौत ने करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर के निधन पर जताया दुख, बोलीं- सेंस लगाने की कोशिश कर रही हूं

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 की उम्र में निधन हो गया है, बताया जा रहा है की पोलो खेलते समय उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसकी कारण उनका निधन हो गया. वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने संजय कपूर के निधन पर दुख जताया है.

कंगना रनौत ने करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर के निधन पर जताया दुख, बोलीं- सेंस लगाने की कोशिश कर रही हूं
Advertisement

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का हॉर्ट अटैक आने से 53 साल की उम्र में निधन हो गया है. ये घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां संजय पोलो खेल रहे थे. दोस्त सुहेल सेठ के अनुसार संजय कपूर घोड़े पर सवार थे और पोलो खेल रहे थे, तभी उन्होंने गलती से एक मक्खी निगल ली. ये मक्खी उनके गले में फंस गई, जिससे उन्हें जलन और परेशानी होने लगी. इसके बाद अचानक हुई घबराहट के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई.

संजय कपूर के निधन पर क्या बोलीं कंगना?
संजय कपूर के निधन पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने इसे दुखद और अविश्वसनीय करार दिया है. कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए करिश्मा के पूर्व पति संजय के निधन पर लिखा “एक और यकीन ना होने वाले हादसे में, संजय कपूर (करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड) पोलो ग्राउंड पर थे, एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई (हां, पोलो ग्राउंड पर मधुमक्खी) और उन्हें डंक मार दिया और उनकी सांस की नली बंद हो गई. वे सांस नहीं ले पा रहे थे इसलिए उन्होंने खेल को रोकने के लिए कहा लेकिन तुरंत ही कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया. बहुत दुख भरी खबर. इसके अलावा मैं 2025 में हमारी जिंदगी में आने वाली सभी अजीबोगरीब घटनाओं को लेकर सेंस लगाने की कोशिश कर रही हूं. सभी सुरक्षित रहें और भगवान से प्रार्थना करते रहें.”

 

Advertisement

करिश्मा- संजय कपूर का कब हुआ था तलाक़?
बता दें कि संजय कपूर, कपूर ख़ानदान की बेटी करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे. करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है. हालांकि करिश्मा और संजय की शादी ज्यादा टाइम पर तक नहीं चल पाई और कुछ सालों बाद यानि साल 2016 में उनका डिवोर्स हो गया था. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक़ के वक्त करिश्मा ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जो सालों तक चर्चाओं में रहे थे. करिश्मा से तलाक़ के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी. 

संजय कपूर ने तीन बार की थी शादी
संजय कपूर ने तीन बार शादी की थी। उनकी पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, लेकिन 2000 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद साल 2003 में संजय कपूर ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की और दो बच्चों के पिता बने. लेकिन साल 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक़ हो गया था. करिश्मा और संजय की शादी में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था और यह जोड़ी सबकी फेवरेट बन गई थी. पर जब तलाक हुआ तो फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था. वहीं साल 2017 में संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी. दोनों का क बेटा भी है. 

संजय कपूर के काफी करीब थे बच्चे
संजय के जाने से करिश्मा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है. दोनों का 2016 में तलाक हो गया था, पर बच्चे संजय के काफी करीब थे. करिश्मा भी 2023 में संजय कपूर संग डिनर पर नजर आई थीं. लेकिन क्या पता था कि संजय कपूर यूं अचानक इस दुनिया से चल बसेंगे. उनके इस तरह चले से परिवार पूरी तरह से टूट गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

संजय कपूर की नेटवर्थ!
संजय कपूर एक सफल बिज़नेसमैन थे. वो, सोना कॉमस्टार के मालिक थे, जो ग्लोबल ऑपरेशन्स में लीडिंग ऑटोमोटिव कॉम्पोनेन्ट फर्म है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 1.2 से 1.5 बिलियन डॉलर के बीच थी यानी लगभग 12,000 करोड़ रुपए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें