Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई लौटकर इमोशनल हुए Vivek Oberoi, बोले- मेरा दिल तेजी से धड़क रहा था
विवेक ओबेरॉय ने कहा है कि इस मुश्किल समय में जिस तरह से वहां के प्रशासन ने शांति और सुरक्षा बनाए रखी, वह काबिल-ए-तारीफ है. एक्टर ने बताया कि इस पूरे समय उनके मन में अपने परिवार से मिलने की चिंता और भावनाएं लगातार चलती रहीं हैं.
Follow Us:
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सुरक्षित रूप से दुबई लौटने पर बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने यूएई सरकार का का धन्यवाद व्यक्त किया है. विवेक ओबेरॉय ने कहा है कि इस मुश्किल समय में जिस तरह से वहां के प्रशासन ने शांति और सुरक्षा बनाए रखी, वह काबिल-ए-तारीफ है. एक्टर ने बताया कि इस पूरे समय उनके मन में अपने परिवार से मिलने की चिंता और भावनाएं लगातार चलती रहीं.
विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
विवेक ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, ''यूएई मेरे लिए घर जैसा है. इस देश में 200 से ज्यादा देशों के लोग रहते हैं और सभी के लिए यह जगह एक साझा घर की तरह है. पिछले कुछ दिनों में तनाव बढ़ा, तो मुझे अपने परिवार से दूर होना भारी सा लग रहा था. जब मैं प्लेन से दुबई लौट रहा था, तब मुझे लगा कि उस फ्लाइट में बैठे हर व्यक्ति की आंखों में अपनी-अपनी कहानी छिपी हुई थी.’’
‘सफर के दौरान मेरा दिल तेजी से धड़क रहा था’
एक्टर ने कहा, ''सफर के दौरान मेरा दिल तेजी से धड़क रहा था, क्योंकि मेरे मन में सिर्फ अपने बच्चों की चिंता थी. पूरे सफर के दौरान मेरा ध्यान अपने परिवार पर ही लगा रहा और मैं बस यही सोच रहा था कि जल्द से जल्द अपने बच्चों से मिलूं.’’
विवेक ओबेरॉय ने की UAE सरकार की तारीफ़
विवेक ओबेरॉय ने कहा, ''दुनिया में जब अनिश्चितता और तनाव का माहौल होता है, तब मजबूत और शांत नेतृत्व बहुत जरूरी होता है. यूएई के नेतृत्व ने इस मुश्किल समय में धैर्य और मजबूती का उदाहरण पेश किया है. यहां की सरकार ने ऐसा देश बनाया है जो लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है. यही वजह है कि यहां रहने वाले लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं.’’
View this post on InstagramAdvertisement
‘यूएई ने हमेशा भारतीयों को अपनापन दिया है’
वीडियो में उन्होंने एक भारतीय होने के नाते भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. विवेक ओबेरॉय ने कहा, ''यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की ओर से भी मैं यहां के नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहता हूं. यूएई ने हमेशा भारतीयों को अपनापन दिया है और हमें कभी बाहरी नहीं समझा. यही कारण है कि दोनों देशों के लोगों के बीच एक मजबूत रिश्ता बना हुआ है.’’
एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में यूएई के नेतृत्व, वहां काम करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स और एमिरेट्स एयरलाइंस का भी आभार जताया और कहा, "दुबई वापस लौटकर राहत महसूस हो रही है.”