जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘रोना हमें चाहिए, हमारा क्या होगा इंडस्ट्री में…’, धुरंधर 2 के ब्लॉकबस्टर होते ही वायरल हुआ शाहरुख का Video, रो पड़े रणवीर

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई कर रही है. वहीं इस बीच रणवीर सिंह और शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख धुरंधर एक्टर से कह रहे हैं कि तू क्यों रो रहा है, रोना तो हमें चाहिए. हमारा क्या होगा, तू आ गया इंडस्ट्री में.

‘रोना हमें चाहिए, हमारा क्या होगा इंडस्ट्री में…’, धुरंधर 2 के ब्लॉकबस्टर होते ही वायरल हुआ शाहरुख का Video, रो पड़े रणवीर
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल कर रही है. जहां कुछ ही दिनों में इस फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं दुनियाभर में भी ये फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है. 

रणवीर-शाहरुख का वीडियो हुआ वायरल 

रणवीर सिंह की ये फिल्म हर रोज़ नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म जिस रफ़्तार से कमाई रही है, उसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. वहीं इस बीच रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रणवीर सिंह के साथ शाहरुख खान भी नज़र आ रहे हैं. 

‘हमारा क्या होगा, तू आ गया इंडस्ट्री में’

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक पूराने अवॉर्ड शो का है, जिसमें रणवीर सिंह रोते हुए फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए स्पीच दे रहे हैं. जैसे ही वो स्टेज से जाने लगते हैं, शाहरुख खान उन्हें पास बुलाते हैं और कहते हैं, “तू क्यों रो रहा है, रोना तो हमें चाहिए. हमारा क्या होगा, तू आ गया इंडस्ट्री में.”

Advertisement

‘हम तुझे बताएं कि तू कितना खूबसूरत एक्टर है’

इस वीडियो में शाहरुख खान के अलावा करण जौहर और शाहिद कपूर भी स्टेज पर दिख रहे हैं. कैमरा सलमान खान पर भी जाता है, जो ऑडियंस में बैठकर हंस रहे हैं. शाहरुख खान फिर कहते हैं कि “गले लग, हमें थोड़ा प्यार दे. हम तुझे बताएं कि तू कितना अच्छा और कितना खूबसूरत एक्टर है.”  अब धुरंधर के रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. 

रणवीर ने किस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

बता दें कि बैंड बाजा बारात के ज़रिए रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में कदम रखा था, ये फिल्म साल 2010 में रिलीज़ हुई थी, जिसका डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया था, जबकि आदित्य चोपड़ा ने इसे प्रोड्यूस किया था. फिल्म में रणवीर के साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आईं थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर हिट साबित हुई थी. 

Advertisement

6 दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया?

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पाँच दिनों ही में 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. फिल्म ने हिंदी बेल्ट में ही पहले दिन पेड प्रीव्यू के आंकड़े 43 करोड़ मिलाने के बाद 140 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसने 81 करोड़, तीसरे दिन 109 करोड़, चौथे दिन 113 करोड़,  पांचवें दिन 60 करोड़ की कमाई की थी. वहीं छठे दिन हिंदी बेल्ट में इस फिल्म ने 52 करोड़ की कमाई की है. साउथ भाषाओं के आँकड़े जोड़ने के बाद धुरंधर 2 ने भारत में 575.67 करोड़ का नेट कलेक्शन कर दिया है. वहीं भारत में इसका ग्रास  कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपये हो गया है. 

दुनियाभर में बजा धुरंधर 2 का डंका

धुरंधर द रिवेंज एक ऐसी फिल्म है, जो 4 घंटे के बावजूद दर्शकों को आख़िर तक कुर्सी तक बांधे रखती है. यही वजह है की पांच दिनों में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफ़िस पर 919 करोड़ का Gross कलेक्शन कर हर किसी को चौंका दिया है. सिर्फ ओवरसीज मार्केट में ही इस फिल्म ने 231.57 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है. 

क्या है धुरंधर 2 में खास?

Advertisement

यह भी पढ़ें

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें देशभक्ति, इमोशन और बड़े-बड़े ट्विस्ट्स का जबरदस्त मिक्स है. रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की धुरंधर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन कितना होता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें