×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी जैरेड इसाकमैन को NASA चीफ के पद से हटाया

ट्रंप ने जेरेड का नॉमिनेशन वापस लेने का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, 'पिछले जांचों के बाद मैं नासा के प्रमुख के रूप में जेरेड इसाकमैन के नॉमिनेशन को वापस ले रहा हूं. मैं जल्द ही नए उम्मीदवार की घोषणा करूंगा जो मिशन से जुड़ा होगा और स्पेस में अमेरिका को प्राथमिकता देगा.'

Author
01 Jun 2025
( Updated: 10 Dec 2025
12:18 PM )
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी जैरेड इसाकमैन को NASA चीफ के पद से हटाया
Advertisement

शनिवार को व्हाइट हाउस के एक ऐलान से हड़कंप मच गया. व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही नासा के नेतृत्व के लिए एक नए उम्मीदवार का ऐलान करेंगे, साथ ही यह पुष्टि की कि टेक अरबपति जैरेड इसाकमैन अब इस पद के लिए विचाराधीन नहीं हैं. हालांकि, इस उलटफेर के लिए कोई भी अधिकारिक कारण नहीं बताया गया है. लेकिन ये कदम सीनेट द्वारा इसाकमैन की पुष्टि के लिए होने वाले मतदान से ठीक पहले उठाया गया. राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा जल्द ही नए नामांकन की घोषणा की उम्मीद है, जो नासा के भविष्य के नेतृत्व और इसके रणनीतिक दिशा-निर्देशों पर व्यापक प्रभाव डालेगी.

ट्रंप ने किया पोस्ट
ट्रंप ने जेरेड का नॉमिनेशन वापस लेने का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, 'पिछले जांचों के बाद मैं नासा के प्रमुख के रूप में जेरेड इसाकमैन के नॉमिनेशन को वापस ले रहा हूं. मैं जल्द ही नए उम्मीदवार की घोषणा करूंगा जो मिशन से जुड़ा होगा और स्पेस में अमेरिका को प्राथमिकता देगा.'

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट ने व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लिज ह्यूस्टन के हवाले से कहा, 'ये आवश्यक है कि नासा का अगला नेता राष्ट्रपति ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति के साथ पूर्ण रूप से संरेखित हो और जल्द ही राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा एक नए उम्मीदवार की घोषणा जाएगी.'इसाकमैन को दिसंबर में राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा नासा प्रमुख के लिए नामांकित किया गया था. उनकी पृष्ठभूमि निजी क्षेत्र में होने के कारण उनकी नियुक्ति ने अंतरिक्ष समुदाय में कई लोगों को आश्चर्यचकित किया था.

Advertisement

न्यूज आउटलेट सेमाफोर ने सूत्रों के हवाले से सबसे पहले बताया कि व्हाइट हाउस इसाकमैन के नामांकन को वापस लेने की योजना बना रहा है.

बता दें कि इसाकमैन ने हाल ही में सीनेट कॉमर्स कमेटी के समक्ष एक पुष्टि सुनवाई से गुजरे थे. 30 अप्रैल को कमेटी ने उनके नामांकन को पूर्ण सीनेट के लिए आगे बढ़ाने के लिए मतदान किया. साउथ डकोटा के सीनेट बहुमत नेता जॉन थ्यून ने मेमोरियल डे छुट्टी के बाद सीनेट के फिर से शुरू होने पर मतदान निर्धारित करने के लिए कदम उठाए थे. हालांकि, इसाकमैन के समर्थकों के बीच चिंताएं उभरी थीं कि व्हाइट हाउस उनका नामांकन वापस ले सकता है. क्योंकि एलॉन मस्क ट्रंप प्रशासन से बहार हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें

एक समाचार एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि मस्क इसाकमैन की हटाए जाने से निराश हैं और इसे राजनीति से प्रेरित मानते है. एक्स पर इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए, मस्क ने इसाकमैन की प्रशंसा की और लिखा, 'ऐसा सक्षम और नेकदिल व्यक्ति मिलना दुर्लभ है.'
अपनी पुष्टि सुनवाई के दौरान, इसाकमैन ने मस्क से दूरी बनाते हुए इन चिंताओं को संबोधित किया. विशेष रूप से उन्होंने पुष्टि होने पर चंद्र लैंडिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की जो मस्क के विचारों से अलग है, क्योंकि मस्क ने पहले चंद्र मिशनों को ध्यान भटकाने वाला करार दिया था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें