×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अफगान सैनिकों ने शहबाज शरीफ के घर के पास बरसाए बम! मिलिट्री ठिकानें तबाह, पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग के हालात

अफगानिस्तान के हमले के बाद पाकिस्तान के सैनिक चौकियां छोड़ने को मजबूर हो गए. इससे पहले पाकिस्तान एयरफोर्स ने भी अफगानिस्तान के कई प्रांतों में बमबारी की.

Author
27 Feb 2026
( Updated: 27 Feb 2026
11:36 AM )
अफगान सैनिकों ने शहबाज शरीफ के घर के पास बरसाए बम! मिलिट्री ठिकानें तबाह, पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग के हालात
Advertisement

Afghanistan Pakistan War: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक की है. ये हमला पाकिस्तान के नौशेरा के मिलिट्री बेस पर किया गया है. इसके अलावा इस्लामाबाद के पास एक मिलिट्री कैंप पर भी बमबारी की गई है. 

अफ़ग़ानिस्तान के तालिबानी रक्षा मंत्रालय का बयान सामने आया है. जिसमें पाकिस्तान पर हवाई हमले का दावा किया गया है. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल डिफ़ेंस की एयर फ़ोर्स ने  दोपहर क़रीब ग्यारह बजे पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक की. 

पाक-अफगान के बीच जंग के हालात 

ये कार्रवाई इस्लामाबाद में फ़ैजाबाद के पास मिलिट्री कैंप के पास, नौशेरा में आर्मी कैंटोनमेंट पर, जमरूद में मिलिट्री कॉलोनी पर और एबटाबाद में की गई. अफगानिस्तान के हमले के बाद पाकिस्तान के सैनिक चौकियां छोड़ने को मजबूर हो गए. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग के हालात बन गए हैं. वहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है, अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है. 

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के इन इलाकों में की एयरस्ट्राइक 

Advertisement

इससे पहले पाकिस्तान एयरफोर्स ने भी अफगानिस्तान के कई प्रांतों में बमबारी की. जिसके जवाब में तालिबान ने इस्लामाबाद समेत पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों को तबाह कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री आवास से महज 5 किलोमीटर दूर ड्रोन अटैक किया. जिससे पाकिस्तान के पावर कॉरिडोर में हलचल मच गई. PM आवास से थोड़ी ही दूर आर्मी का कैंप है. जहां तालिबान ने एयरस्ट्राइक की.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग की शुरुआत पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के हमले से हुई. गुरुवार 26 फरवरी की रात अफगान सैनिकों ने पाकिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. इस हमले में 55 पाक सैनिकों के मारे जाने की खबर है. जबकि 19 सैन्य पोस्ट तबाह हो गए. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान-अफगानिस्तान में छिड़ा भीषण युद्ध, तालिबानियों ने मचा दी तबाही, 55 पाक सैनिक ढेर, 19 चौकियां तबाह

Advertisement

अफगानिस्तान की इस कार्रवाई को 22 फरवरी को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का जवाब माना जा रहा है. गुरुवार रात शुरू हुआ दोनों के बीच का ये दबाव थमनें का नाम नहीं ले रहा है. दोनों के बीच भीषण संघर्ष में 200 लोगों के मारे जाने की खबर है. 

पाकिस्तान जेट मार गिराने का दावा 

यह भी पढ़ें

अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है. अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें