×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'होर्मुज के पास मार गिराया अमेरिकी F- 15 फाइटर प्लेन' ईरान का बड़ा दावा, सबूत में Video भी शेयर किया

Strait of Hormuz पर ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद ईरान ने हमले और तेज कर दिए हैं. इस बीच ईरान ने अमेरिका के फाइटर जेट F-15 को मार गिराने का दावा किया है.

Author
22 Mar 2026
( Updated: 22 Mar 2026
05:34 PM )
'होर्मुज के पास मार गिराया अमेरिकी F- 15 फाइटर प्लेन' ईरान का बड़ा दावा, सबूत में Video भी शेयर किया
Advertisement

Iran-US War: जंग के चौथे हफ्ते US और ईरान के बीच भीषण जंग जारी हैं. इजरायल पर बैलेस्टिक मिसाइल दागने के बाद अब ईरान ने अमेरिकी फाइटर प्लेन मारने का दावा किया है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी F-15E स्ट्राइक फाइटर को मार गिराने का दावा किया है. 

ईरान ने यह कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास की है. हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज पर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. IRNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरानी सेना ने घोषणा की है ईरान के दक्षिणी तट पर, होर्मुज द्वीप के पास, एक दुश्मन F-15 विमान घुसपैठ कर रहा था. सेना की वायु रक्षा बल की ओर से दागी गई सतह से हवा में मारने वाली मिसाइलों से विमान को रोका गया और उसे मार गिराया गया. 

ट्रंप ने होर्मुज पर क्या अल्टीमेटम दिया था? 

US के हमलों के बाद ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया. जिसके बाद पूरी दुनिया के सामने तेल और गैस आपूर्ति बाधित हो रही है. इस मार्ग को खुलवाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों से हस्तक्षेप की अपील की थी, लेकिन यूरोपीय देशों ने पल्ला झाड़ लिया. 

इसके बाद बौखलाए ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, अगर 48 घंटे के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला गया तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमले करेगा और शुरुआत ईरान के सबसे बड़े प्लांट से होगी. 

ट्रंप की धमकी के बाद ईरान के हमले बढ़े 

डोनाल्ड ट्रंप इस धमकी से ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हुआ क्योंकि धमकी मिलने के बाद ईरान ने US और इजरायल पर हमले और तेज कर दिए. शनिवार को ईरान ने इजरायल के डिमोना और अराद शहरों पर हमला किया. वहीं, रविवार को बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- होर्मुज पर ट्रंप की धमकी के बीच भारत आई तेल और LPG की बड़ी खेप, अमेरिका और रूस से पहुंचे जहाज

इस बीच ईरान ने अमेरिका के लड़ाकू जेट F-15 को मारने का भी दावा किया है. इस टू सीटर विमान को ईरान के निशाना बनाकर गिरा दिया. न्यूज एजेंसी IRNA ने इसका वीडियो भी शेयर किया. हालांकि इस दावे को लेकर अमेरिकी सेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

ईरान-US जंग के बड़े अपडेट्स 

Advertisement

यह भी पढ़ें

28 फरवरी को इजरायल ने अमेरिका की मदद से ईरान पर हमला किया था. इस हमले में राजधानी तेहरान समेत कई बड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया था. US-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई भी मारे गए थे. उनके अलावा ईरानी टॉप लीडर और सेना के टॉप कमांडर भी मारे गए. जवाब में ईरान ने भी मिडिल ईस्ट के कई देशों से अमेरिका को निशाना बनाया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें