×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बच्चा है साथ में, भाई प्लीज गाड़ी रोक दो; ड्राइव से विनती करता रहा परिवार पुलिस को देख दौड़ा दी कार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नोएडा में एक परिवार का कैब सफर खौफनाक बन गया जब ड्राइवर ने पुलिस के रोकने पर रफ्तार और बढ़ा दी. ग्रेटर नोएडा वेस्ट से कनॉट प्लेस जाते समय का यह वीडियो वायरल है.

बच्चा है साथ में, भाई प्लीज गाड़ी रोक दो; ड्राइव से विनती करता रहा परिवार पुलिस को देख दौड़ा दी कार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Advertisement

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली के कनॉट प्लेस जा रहे एक परिवार के लिए एक कैब यात्रा उस वक्त खौफनाक अनुभव में बदल गई जब कैब ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस के रोकने के बावजूद गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी. यह पूरी घटना कार में बैठे एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड की गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

वीडियो में कैद हुआ डर का मंजर

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैब में बैठे एक दंपति और उनकी छोटी बेटी, ड्राइवर से लगातार गुहार लगा रहे हैं कि वह गाड़ी रोक दे. महिला की आवाज में घबराहट और बेटी के रोने की आवाजें इस बात का सबूत हैं कि स्थिति कितनी गंभीर थी. महिला बार-बार ड्राइवर से गाड़ी धीमी करने और रोकने की अपील करती है ताकि वे सुरक्षित बाहर निकल सकें.

Advertisement

पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुका ड्राइवर

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब लगभग 10 मिनट की यात्रा के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कैब को रुकने का संकेत दिया. लेकिन ड्राइवर ने रुकने के बजाय गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी और लापरवाही से वाहन चलाने लगा. दंपति ने उसे चेताया कि पुलिस उसका पीछा कर रही है और वह बच नहीं पाएगा, लेकिन ड्राइवर पर इसका कोई असर नहीं हुआ.

सदमे में परिवार 

कुछ देर बाद ड्राइवर ने कार को रोका, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली. इस दौरान बच्ची का रोना और माता-पिता की चिंता सोशल मीडिया यूज़र्स को भी झकझोर रही है.

Advertisement

परिवार ने नहीं की पुलिस में शिकायत 

हालांकि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक परिवार की ओर से इस मामले में पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

सोशल मीडिया पर उठ रहे हैं सवाल

Advertisement

यह भी पढ़ें

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे ड्राइवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं होती और कैब कंपनियां ऐसे मामलों को गंभीरता से क्यों नहीं लेतीं. साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी कई लोगों ने चिंता जताई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें