×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘जनसंहार समर्थक गेट आउट…’ मस्जिद में घुसे ऑस्ट्रेलियाई PM पर भड़के लोग, दिखाया बाहर का रास्ता, Video वायरल

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज सिडनी की सबसे बड़ी मस्जिद में ईद के जश्न में शामिल हुए थे, लेकिन अचानक यहां उनके खिलाफ नारेबाजी होने लगी.

‘जनसंहार समर्थक गेट आउट…’ मस्जिद में घुसे ऑस्ट्रेलियाई PM पर भड़के लोग, दिखाया बाहर का रास्ता, Video वायरल
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को अपने ही देश में भारी विरोध का सामना करना पड़ा. अल्बनीज के सामने उस समय स्थिति असहज हो गई जब ईद की नमाज के दौरान उन्हें मस्जिद से भगाया गया. मस्जिद में लोगों ने उनका विरोध करते हुए कहा, यहां से बाहर निकलो. 

दरअसल, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ईद की नमाज और जश्न में शामिल होने पहुंचे थे. वह सिडनी की सबसे बड़ी मस्जिद लकेम्बा पहुंचे थे. उनका ये कदम सरकार को मुस्लिमों से जोड़ने वाला माना जा रहा था, लेकिन स्थिति इससे उलट निकली. मस्जिम में अल्बनीज के खिलाफ नारेबाजी होने लगी. लोगों ने उन्हें गाजा जंग का समर्थक कहा. भीड़ का गुस्सा थमनें का नाम नहीं ले रहा था. अल्बनीज के विरोध का वीडियो भी सामने आया है. 

वीडियो में देखा गया कि एंथनी अल्बनीज नमाजियों और मौलवियों के बीच बैठे हैं. इस दौरान कुछ लोग उनके विरोध में नारेबाजी करते हैं. एक शख्स चिल्लाते हुए उन्हें ‘नरसंहार का समर्थक' कहता है. इस दौरान अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगाते हैं. लोग कहते हैं, वह (अल्बनीज) यहां क्यों हैं? उन्हें यहां से बाहर निकालो. यह शर्म की बात है.’ 

Advertisement

इस दौरान आयोजक शांत करते हुए कहते हैं, आज ईद का दिन है शांत रहिए, लेकिन इसके बावजूद गुस्सा कम नहीं हुआ और अल्बनीज को बाहर निकालने की मांग तेज हो गई. लोगों की हूटिंग के बीच अल्बनीज भीड़ से बचते हुए तेजी से वहां से निकल गए. रिपोर्ट में बताया गया कि अल्बनीज पर चिल्लाने वाले एक शख्स को पुलिस ने वहां से हटा दिया था, बाद में उसे बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया. वहीं, अल्बनीज जब बाहर निकले तो वहां भी लोगों ने उनका विरोध किया. शेम ऑन यू के नारे लगाए. 

अल्बनीज के मंत्री का भी विरोध 

PM अल्बनीज के साथ उस समय देश के गृह मंत्री टोनी बर्क भी वहां मौजूद थे. मस्जिद में उनका भी विरोध हुआ. इसके बाद लोगों ने उन्हें सुरक्षा घेरे में बाहर निकाला. दरअसल, अल्बनीज को मस्जिद मैनेजमेंट ने ईद के मौके पर जश्न में शामिल होने का न्यौता भेजा था. 

ऑस्ट्रेलिया के मुस्लिमों में गुस्सा

Advertisement

यह भी पढ़ें

दरअसल, गाजा पर ऑस्ट्रेलिया के रुख से मुस्लिमों में आक्रोश है. लोगों का मानना है कि गाजा पर प्रधानमंत्री अल्बनीज का रुख जनसंहार के पक्षधर वाला था. हालांकि विरोध के बाद भी PM एंथनी ने मस्जिद आयोजकों का आभार जताया. उन्होंने दावा किया कि लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें