×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नाश्ते-पानी से लेकर अंडरवियर तक… प्रयागराज में BSNL डायरेक्टर का शाही प्रोटोकॉल, खातिरदारी का खत Viral

BSNL के डायरेक्टर विवेक बंजल का प्रयागराज दौरा शाही प्रोटोकॉल को लेकर सुर्खियों में है. जिसकी दिल्ली तक किरकिरी हो रही है. साहेब के स्वागत में शीशे-कंघी से लेकर अंडरगारमेंट तक के लिए पूरा प्लान बना है.

नाश्ते-पानी से लेकर अंडरवियर तक… प्रयागराज में BSNL डायरेक्टर का शाही प्रोटोकॉल, खातिरदारी का खत Viral
Advertisement

देश की जड़ों में VVIP कल्चर मजबूती से जम गया है. इतना जम गया है कि नेताजी से लेकर बड़े बाबू तक की खातिरदारी में पूरा महकमा जुट जाता है. ताजा मामला BSNL डायरेक्टर विवेक बंजल के प्रयागराज दौरे का है. जहां उनके आगमन से पहले 50 अधिकारियों की टीम तैयार हो गई. बकायदा चार्ट बना और शाही प्रोटोकॉल तैयार किया गया. जिसमें कंघी-शीशे, अंडरगारमेंट्स से लेकर नाश्ते-पानी तक का ख्याल रखा गया है. 

BSNL डायरेक्टर विवेक बंजल के प्रयागराज दौरे का तैयारी चार्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रयागराज प्रशासन की फजीहत तो हो ही रही है, साथ ही साथ विवेक बंजल की भी भारी किरकिरी हुई. जिसके बाद उन्होंने अपना प्रयागराज दौरा रद्द कर दिया. आपको बताते हैं ये पूरा मामला आखिर है क्या? सबसे पहले एक चार्ट देखिए 

इस लेटर के मुताबिक, डायरेक्टर विवेक बंजल के दौरे के लिए 50 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी. टीम बनाई गई, अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई. जिसमें तौलिया, शीशा और अंडरगारमेंट की व्यवस्था भी अधिकारी करेंगे. साहेब के हाथ में उनकी जरूरत का हर सामान थमाएंगे. सभी को सख्त हिदायत दी गई कि बड़के अफसर के मान-मनौव्वल, इंतजामात पर कोई कौताही न रह जाए. 

ये चार्ट वायरल होने के बाद लोगों ने इसे VIP, VVIP नहीं बल्कि स्वागत और खातिरदारी का शाही प्रोटोकॉल करार दिया. लोगों का कहना है कि BSNL वाले इतना ध्यान नेटवर्क और सर्विस पर देते तो आज BSNL की सिम हमारे फोन में होती. 

Advertisement

बाथ किट से लेकर अंडरगारमेंट तक के इंतजाम

इस चार्ट में साफ लिखा गया था कि BSNL डायरेक्टर जब संगम स्थान के दौरे पर हों तो उनकी बाथ किट रेड्डी रखी जाए. इस किट में तौलिए, साबुन, शैंपू के साथ अंडरगारमेंट्स तक की व्यवस्था की गई थी. 

यह भी पढ़ें- अमरूद खाने पर सिपाही को मिला नोटिस… जवान के जवाब से ‘साहब’ भी हैरान, सोशल मीडिया पर मजेदार लेटर Viral

Advertisement

यह भी पढ़ें

सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक में चार्ट छपा तो चौतरफा किरकिरी हुई. जिसके बाद विवेक बंजल ने चुपचाप प्रयागराज दौरा रद्द कर दिया. BSNL के डायरेक्टर विवेक बंजल 25 फरवरी को प्रायगराज दौरे पर जाने वाले थे. 19 फरवरी को प्रोटोकॉल जारी किया गया था, जैसे ही ये लेटर सोशल मीडिया पर Viral हुआ, सवाल उठने लगे. नेटवर्क सुधरे न सुधरे, साहब की 'सेवा' में कमी नहीं होनी चाहिए. लोगों ने कहा, अंग्रेज तो चले गए, पर अपनी 'चमचागिरी' वाली विरासत यहीं छोड़ गए. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी VIP कल्चर को खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन जब अफसर ही चमचागिरी की चाशनी नें डूबे हों तो बड़के बाबू का शाही प्रोटोकॉल लाजिम है. हालांकि BSNL वाले बाबू की सेवादारी में अधिकारी नतमस्तक हो पाते इससे पहले ही दौरा रद्द हो गया, लेकिन मामला सुर्खियों में लगातार बना हुआ है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें