×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Maths के पेपर में CBSE ने किया ब्लंडर! QR कोड स्कैन करने पर बज रहे गाने, सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़

CBSE Board Exam 2026: CBSE Board Exam 2026: कई छात्रों का दावा है कि उनके प्रश्नपत्र पर जो QR कोड छपा हुआ था, उसे स्कैन करने पर वे किसी जानकारी वाली वेबसाइट पर नहीं बल्कि एक मजेदार वीडियो पर पहुंच गए. इस मामले के वायरल होने के बाद Central Board of Secondary Education यानी CBSE ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

Maths के पेपर में CBSE ने किया ब्लंडर! QR कोड स्कैन करने पर बज रहे गाने, सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़
Image Source: Social Media
Advertisement

CBSE Board Memes Video: इन दिनों देशभर में CBSE की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं. इसी बीच 12वीं की गणित की परीक्षा से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. कई छात्रों का दावा है कि उनके प्रश्नपत्र पर जो QR कोड छपा हुआ था, उसे स्कैन करने पर वे किसी जानकारी वाली वेबसाइट पर नहीं बल्कि एक मजेदार वीडियो पर पहुंच गए.

छात्रों के अनुसार, जब उन्होंने परीक्षा के बाद इस QR कोड को अपने मोबाइल से स्कैन किया, तो उन्हें सीधे एक पुराने पॉप गाने के वीडियो पर भेज दिया गया. यह गाना 1987 में गायक Rick Astley का मशहूर गाना Never Gonna Give You Up है. इंटरनेट पर इस तरह किसी लिंक के जरिए अचानक इस गाने पर पहुंच जाना “रिकरोल” (Rickroll) के नाम से जाना जाता है, जो एक लोकप्रिय ऑनलाइन मजाक माना जाता है.

आखिर प्रश्नपत्र पर QR कोड क्यों लगाया जाता है?

बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर QR कोड लगाना कोई नई बात नहीं है. इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से पेपर की सत्यता जांचने और परीक्षा से जुड़ी जानकारी देने के लिए किया जाता है. आम तौर पर बहुत कम छात्र परीक्षा के दौरान या बाद में इस कोड को स्कैन करते हैं.
लेकिन इस बार जब सोशल मीडिया पर यह बात फैली कि QR कोड स्कैन करने पर मीम वीडियो खुल रहा है, तो बड़ी संख्या में छात्रों ने इसे स्कैन करके चेक करना शुरू कर दिया. कई छात्रों ने दावा किया कि उन्हें भी वही वीडियो दिखाई दिया, जिसकी वजह से यह मामला तेजी से वायरल हो गया.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस और मीम्स की बाढ़

12वीं की गणित परीक्षा के बाद यह मामला इंटरनेट पर काफी तेजी से फैल गया. अलग-अलग प्लेटफॉर्म जैसे Reddit, X और Instagram पर छात्रों ने वीडियो और स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर कीं.
दिल्ली के साथ-साथ कई दूसरे राज्यों के छात्रों ने भी ऐसा ही अनुभव होने का दावा किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर ढेर सारे मीम्स और मजेदार टिप्पणियां सामने आने लगीं. कुछ लोग इसे मजाकिया घटना बता रहे हैं, तो कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हुआ.

 

Advertisement

CBSE ने दी सफाई

यह भी पढ़ें

इस मामले के वायरल होने के बाद Central Board of Secondary Education यानी CBSE ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. बोर्ड ने साफ कहा कि परीक्षा में इस्तेमाल किए गए प्रश्नपत्र पूरी तरह असली और सुरक्षित थे.
CBSE ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही बातों को गंभीरता से लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है. बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी किसी भी तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें