×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी सरकार ने संभल के लिए खोला खजाना, कल्कि मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों और कूपों का होगा कायाकल्प

यूपी की योगी सरकार ने संभल जिले के 50 ज्यादा धार्मिक स्थलों और कई प्राचीन कूपों के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रुपए के बजट का ऐलान किया है. उपजिलाधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि 'सरकार द्वारा संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों में से शंख माधव तीर्थ, ऋषिकेश महाकूप, मृत्यु कूप के अलावा कल्कि मंदिर का निरीक्षण कर योजनाओं का खाका तैयार कराया गया है.'

योगी सरकार ने संभल के लिए खोला खजाना, कल्कि मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों और कूपों का होगा कायाकल्प
Advertisement

यूपी की योगी सरकार ने संभल के कई धार्मिक पर्यटनों को विकसित करने और उनके सौंदर्यीकरण के लिए खजाना खोल दिया है. संभल के लिए प्रदेश सरकार ने कुल 7 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है. इनमें प्राचीन कल्कि मंदिर का भी मुख्य रूप से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक सरकार द्वारा मंजूर की गई कुल राशियों में से 3 करोड़ रुपए सिर्फ कल्कि मंदिर के लिए ही आवंटित किया गया है. बता दें कि संभल काफी दिनों से जामा मस्जिद सर्वे के बाद चर्चाओं में था. ऐसे में सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद यूपी का यह जिला फिर से सुर्खियों में बन गया है. 

संभल जिले के इन धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प 

यूपी सरकार द्वारा जारी 7 करोड़ रुपए के बजट से 50 ज्यादा धार्मिक स्थलों और कई प्राचीन कूपों का भी कायाकल्प किया जाएगा. संभल के उपजिलाधिकारी विकास चंद्र ने शुक्रवार को बताया कि 'सरकार द्वारा संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों में से शंख माधव तीर्थ, ऋषिकेश महाकूप, मृत्यु कूप के अलावा कल्कि मंदिर का निरीक्षण कर योजनाओं का खाका तैयार कराया गया है. यह सिर्फ धार्मिक विकास नहीं, बल्कि शहर की गरिमा को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक ठोस पहल है. इसके अलावा भगवान कल्कि मंदिर में भव्य परिक्रमा पथ, धार्मिक पेंटिंग, सुंदर बागीचा, श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था और भगवान कल्कि का भव्य घोड़ा भी स्थापित किया जाएगा. इस परियोजना के अंतर्गत कल्कि मंदिर के लिए 3 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.'

ASI द्वारा इन स्मारकों का हुआ था सर्वेक्षण 

बता दें कि कुछ महीने पहले संभल के विलुप्त हो चुके तमाम तीर्थ स्थल और कूपों को खोज निकालने की कार्रवाई की गई थी. इसके अंतर्गत जिले के 68 तीर्थ और 19 कूपों के अलावा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित 8 स्मारकों को भी विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है. 

Advertisement

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा

यह भी पढ़ें

यूपी का संभल जिला बीते नवंबर महीने से ही देश भर में चर्चाओं में बना हुआ है. जहां उस महीने की 24 तारीख को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के बाद हुईं हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने कई तरह के अभियान चलाए थे. इसके तहत 14 दिसंबर को 46 वर्ष से बंद कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट भी खुलवाए गए थे.  

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें