जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी सरकार ने इन 4 जिलों को दी करोड़ों की सौगात, धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में होगा विस्तार!

पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की मौजूदगी में मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल से जुड़ीं योजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई.

Author
05 Dec 2025
( Updated: 10 Dec 2025
10:16 PM )
योगी सरकार ने इन 4 जिलों को दी करोड़ों की सौगात, धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में होगा विस्तार!
Advertisement

UP की योगी आदित्यनाथ सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और नये रोजगार विकसित करने की ओर लगातार कदम बढ़ा रही है. इसी कड़ी में मुरादाबाद में कुल 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. 

पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की मौजूदगी में मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल से जुड़ीं योजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई. चारों जिलों में धार्मिक स्थलों के व्यापक विकास, आधुनिक सुविधाओं और सौंदर्यीकरण से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. 

धार्मिक आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ाने पर जोर 

इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार, हस्तशिल्प, परिवहन और होटल उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी. योगी सरकार धार्मिक आध्यात्मिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए नए पर्यटन मॉडल को गति दे रही है. चारों जिलों में होने वाले कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं. 

अमरोहा में 4.62 करोड़ के विकास कार्य

Advertisement

अमरोहा में साल 2023-24 के तहत 4 परियोजनाओं के लोकार्पण में 4.62 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इनमें धनौरा, हसनपुर, नौगवां सादात और अमरोहा सदर क्षेत्र के प्राचीन शिव और वासुदेव मंदिरों पर कई सेंटर, यात्री हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं. वहीं 1.39 करोड़ की 2 नई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया.

इसके अलावा वासुदेव मंदिर पर 4.59 करोड़ की पूर्व परियोजना पूरी हो चुकी है. आगे 2025-26 के लिए 3.17 करोड़ की 4 नई परियोजनाओं का प्रस्ताव भी भेजा गया है. 

मुरादाबाद में 4.72 करोड़ के विकास कार्य

मुरादाबाद में 2023-24 की 4 परियोजनाओं का लोकार्पण 4.72 करोड़ रुपये की लागत से होगा. इनमें कामेश्वर महादेव, पौड़ाखेड़ा मंदिर, रतुपुरा शिव मंदिर और हनुमान समाधि आश्रम में आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं. 

साल 2025-26 में 3 परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए 3.33 करोड़ स्वीकृत हैं, जिनमें कुंदरकी महादेव मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर और विश्नोई मंदिर शामिल हैं. चंद्रदेव महाराज मंदिर और गायत्री नगर के शिव मंदिर की परियोजनाएं भी तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं. 

Advertisement

रामपुर में 3.31 करोड़ के विकास कार्य 

रामपुर में 2023-24 की 3 परियोजनाओं के लोकार्पण में 3.31 करोड़ खर्च किए गए हैं. नवाबगंज, मदारपुर और रूपापुर के प्राचीन शिव मंदिरों का विकास पूर्ण हो चुका है. वहीं 2024-25 में 98 लाख की नई परियोजना का शिलान्यास होगा. इसके साथ ही 2025-26 के लिए 4.56 करोड़ की 4 नई योजनाओं का प्रस्ताव भेजा जा चुका है. 

संभल में 3.37 करोड़ के विकास कार्य

संभल में 2023-24 की 3 परियोजनाओं का लोकार्पण 3.37 करोड़ रुपये से किया गया है. इनमें कल्कि मंदिर परिसर, हरिबाबा धाम आश्रम और कैलादेवी मंदिर का समग्र विकास शामिल है. साल 2025-26 में जिले को सबसे बड़ी सौगात 6.05 करोड़ की 3 मेगा परियोजनाओं कुरुक्षेत्र तीर्थ, नैमिषारण्य और मनोकामना तीर्थ के विकास कार्यों के रूप में मिलेगी. इससे पहले संभल में सूर्यकुंड, चंद्रेश्वर महादेव और अन्य प्रमुख मंदिरों पर 4.11 करोड़ की योजनाएं पूरी हो चुकी हैं. दो नई परियोजनाओं के लिए 1.83 करोड़ का प्रस्ताव भी भेजा गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें