×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP Police SI Exam: परीक्षा देने वालों को मिलेगी Free बस यात्रा? UPSRTC का नोटिस

UP Police SI Exam: परीक्षा की तैयारी को लेकर पुलिस और प्रशासन ने बड़े स्तर पर इंतजाम किए हैं ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो. परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे और हर उम्मीदवार की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

Author
12 Mar 2026
( Updated: 12 Mar 2026
04:23 PM )
UP Police SI Exam: परीक्षा देने वालों को मिलेगी Free बस यात्रा? UPSRTC का नोटिस
Image Source: Social Media
Advertisement

UP Police SI Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस की सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा इस साल 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तैयारी को लेकर पुलिस और प्रशासन ने बड़े स्तर पर इंतजाम किए हैं ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो. परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे और हर उम्मीदवार की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

वायरल हो रही फर्जी खबरों से सावधान

हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ नोटिस वायरल हो रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि एसआई परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को UPSRTC की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी. लेकिन यह सूचना पूरी तरह से गलत है. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल @UPSRTCHQ पर साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर फैल रही यह खबर भ्रामक और झूठी है. अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा जैसी कोई सुविधा नहीं मिलेगी. UPSRTC ने बताया है कि परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है. इन बसों का उद्देश्य केवल आवागमन को आसान बनाना है, किसी भी तरह का मुफ्त यात्रा का दावा सही नहीं है.

जिला सूचना पर्ची जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 6 मार्च को जिला सूचना पर्ची जारी कर दी थी. इस पर्ची में अभ्यर्थी जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस जिले में है. इससे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल चुकी है और वे अपनी योजना बना सकते हैं.

यूपी पुलिस SI परीक्षा एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं. वहीं, 15 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च को जारी किए जाएंगे. अभ्यर्थी इसे पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा के दिन ध्यान रखने योग्य बातें

Advertisement

यह भी पढ़ें

पुलिस भर्ती बोर्ड ने कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं. अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. उन्हें अपने साथ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड या पहचान पत्र (डीएल, पासपोर्ट आदि) और काला/नीला प्वाइंट पेन लाना अनिवार्य है.
परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा, और उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा. इसलिए उम्मीदवारों को समय पर पहुँचने की खास सलाह दी गई है. इस तरह, परीक्षा से पहले सही जानकारी रखना और अफवाहों से बचना बहुत जरूरी है. अभ्यर्थी केवल आधिकारिक नोटिस और वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें