×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘हिंदुस्तान का खाएंगे, वंदे मातरम नहीं गाएंगे’ राष्ट्रगीत के विरोधियों को CM योगी का सख्त संदेश, विधानसभा में गरजे

योगी आदित्यनाथ ने माफिया और गुंडाराज पर समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, क्या राजू पाल पाल समाज के नहीं थे? क्या उमेश पाल जिनकी निर्मम हत्या प्रयागराज में हुई वो पाल समाज के नहीं थे?

Author
13 Feb 2026
( Updated: 13 Feb 2026
11:50 AM )
‘हिंदुस्तान का खाएंगे, वंदे मातरम नहीं गाएंगे’ राष्ट्रगीत के विरोधियों को CM योगी का सख्त संदेश, विधानसभा में गरजे
Advertisement

UP Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया. CM योगी आदित्यनाथ राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दिया. इस दौरान समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. CM योगी के संबोधन में विपक्ष ने जमकर हंगामा भी किया. 

विधानसभा में संबोधित करते हुए CM योगी ने 9 साल की विकास यात्रा और क्राइम कंट्रोल पर बात की. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के संबोधन पर टिप्पणी करते हुए कहा, 
आपने स्वीकार तो किया कि संगठित अपराध कंट्रोल हुआ है. CM योगी ने कहा, 

‘ये लगभग 9 वर्ष की यात्रा है. नौ वर्ष की यात्रा अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन की यात्रा है, कर्फ्यू से कानून का राज की यात्रा है. उपद्रव से उत्सव की यात्रा है. समस्या से समाधान की यात्रा है. अविश्वास से आत्मविश्वास की यात्रा है.’

Advertisement

‘पहले बिटिया घबराती थी, व्यापारी डरते थे’

CM योगी ने विधानसभा में मातृ शक्ति की ताकत के बारे में बताते हुए सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, मां के समान कोई छाया नहीं, कोई सहारा नहीं, कोई रक्षक नहीं, कोई प्रिय नहीं. ऐसी मातृशक्ति के सामने आपके सदस्यों का आचरण अच्छा नहीं था. ऐसा ही आचरण पहले भी था, जिससे बिटिया घबराती थीं और व्यापारी डरते थे. CM योगी का संदर्भ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से था. उनके अभिभाषण के दौरान विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया. ऐसे में CM योगी ने इशारों-इशारों में उन पर बड़ा निशाना साधा. उन्होंने इसे मातृशक्ति का अपमान बताया. CM योगी ने कहा, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान प्रमुख विपक्षी दल का आचरण मातृशक्ति का अपमान था.

यह भी पढ़ें- 'कोई नया टैक्स नहीं, देश की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में UP', CM योगी ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, जानें 8 बड़ी बातें

योगी आदित्यनाथ ने माफिया और गुंडाराज पर समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, क्या राजू पाल पाल समाज के नहीं थे? क्या उमेश पाल जिनकी निर्मम हत्या प्रयागराज में हुई वो पाल समाज के नहीं थे? समाजवादी पार्टी उन माफियाओं को अपने गले का हार बनाकर चलती थी. आज जब अनावश्यक रूप से एक मुद्दे को मुद्दा बनाकर समाज में विद्वेष की स्थिति पैदा करना चाहते हैं, शोभा नहीं देती. सच स्वीकारने की भी आदत डालनी चाहिए आपको. राष्ट्रद्रोहियों को माहिमा मंडित करते हैं. आप गाजी के मेले का समर्थन करते हैं, गाजी के आतंक का बदला कैसे लिया ये महाराज सुहेलदेव से सीखिए. महाराज सुहेलदेव का बड़ा स्मारक बहराइच में हमारी सरकार ने बनाया है. महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हमने विश्वविद्यालय बनाया है.

'वंदे मातरम' के विरोधियों को दिया जवाब 

Advertisement

CM योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा से उन लोगों को कड़ा संदेश दिया जो राष्ट्रगीत का विरोध करते हैं, अपमान करते हैं. उन्होंने कहा, बाबर की कब्र पर सजदा करते हैं, वंदे मातरम का विरोध करते हैं. वंदे मातरम नहीं गाएंगे, हिंदुस्तान का खाएंगे, वंदे मातरम नहीं गाएंगे. उन्होंने कांग्रेस-सपा दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘सपा के सांसद ने कहा है कांग्रेस के भी एक सांसद ने कहा है वंदे मातरम् नहीं गाएंगे. कोई पार्टी वंदे मातरम का अपमान नहीं कर सकती है. कोई वंदे मातरम का विरोध करता है तो पार्टी को उसका कान पड़कर बाहर कर देना चाहिए. हिंदुस्तान की धरती पर उसको रहने का अधिकार नहीं है जो वंदे मातरम का विरोध करे.’

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें