×
जिस पर देशकरता है भरोसा

जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार किए गए, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की वित्तीय हालत ठीक नहीं है. दोनों का मसाले का छोटा सा व्यापार है, जिसमें उन्हें नुकसान हुआ है. इसी वजह से वे जीशान सिद्दीकी से आर्थिक मदद मांगने के लिए वह आए थे. यही वजह थी कि जीशान के ऑफिस से मना किए जाने के बाद भी वे उनसे मिलने के लिए कार्यालय के बाहर 3-4 घंटे तक इंतजार करते रहे. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया.

Author
27 Jun 2025
( Updated: 11 Dec 2025
06:01 AM )
जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार किए गए, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
Advertisement

एनसीपी के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के मुताबिक दोनों अज्ञात शख्स जीशान को फॉलो कर रहे थे.

जीशान के ऑफिस के बाहर दो युवक गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों ग्रामीण इलाके से आए थे. दोनों को जीशान सिद्धीकी से मिलना था. दोपहर 12:30 बजे दोनों जीशान सिद्दीकी के ऑफिस पहुंचे. ऑफिस में मौजूद लोगों से दोनों ने जीशान सिद्धीकी से मिलाने की बात कही, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया. इसलिए वे शाम तक रुके रहे. इसके बाद जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से पुलिस को फोन गया. पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

Advertisement

जीशान से आर्थिक मदद मांगने आए थे युवक

पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की वित्तीय हालत ठीक नहीं है. दोनों का मसाले का छोटा सा व्यापार है, जिसमें उन्हें नुकसान हुआ है. इसी वजह से वे जीशान सिद्दीकी से आर्थिक मदद मांगने के लिए वह आए थे. यही वजह थी कि जीशान के ऑफिस से मना किए जाने के बाद भी वे उनसे मिलने के लिए कार्यालय के बाहर 3-4 घंटे तक इंतजार करते रहे. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया.

12 अक्टूबर, 2024 को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर, 2024 को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोली मारकर की गई थी. गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई और घटना घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की मदद से गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को पकड़ लिया गया, जबकि शिवकुमार गौतम भागने में कामयाब हो गया. बाद में उसे उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया गया, जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जीशान अख्तर को कनाडा में हिरासत में लिया गया है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें