×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

देवभूमि में फिर गरजा ‘पीला पंजा’, अवैध मजार को आधे घंटे में ही मिट्टी में मिला दिया !

Uttarakhand में धामी सरकार अवैध मजारों के खिलाफ अभियान चला रही है जिसके तहत प्रशासन ने कुछ ही दिनों पहले नोटिस जारी किया था जिसकी मियाद खत्म होते ही गुरुवार को प्रशासन बुल्डोजर लेकर मौके पर पहुंच गया और एक झटके में पीले पंजे ने अवैध मजार को जड़ से खोद कर मिट्टी में मिला दिया !

देवभूमि में फिर गरजा ‘पीला पंजा’, अवैध मजार को आधे घंटे में ही मिट्टी में मिला दिया !
Advertisement

उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है, और अब यहां की धामी सरकार ने अवैध मदरसों और मजारों को जड़ से उखाड़ने की ठानी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। 27 मार्च को हरिद्वार के सुमन नगर इलाके में प्रशासन ने अवैध मजार को बुलडोजर से ढहा दिया। इस कार्रवाई ने हर किसी का ध्यान खींचा है।

उत्तराखंड सरकार अवैध मजारों के खिलाफ अभियान चला रही है। हाल ही में हरिद्वार के सुमन नगर इलाके में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने अवैध मजार के खिलाफ प्रशासन ने नोटिस जारी किया था, और जब नोटिस की मियाद खत्म हो गई, तब प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था ताकि किसी भी तरह के विरोध को तुरंत निपटाया जा सके।

मज़ेदार बात यह थी कि इस अवैध मजार को गिराने के वक्त वहां कोई खादिम मौजूद नहीं था। इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूज़र्स ने इसे योगी आदित्यनाथ के तरीके से जोड़ा, तो कुछ ने धामी सरकार की तारीफ भी की।

एक्स यूजर ने लिखा, "उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध मजार को कुर्बान कर दिया, धामी जी भी योगी जी की राह पर चल रहे हैं।" वहीं, विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने लिखा, "हरिद्वार जिले में मदरसों पर कार्रवाई के बाद गुरुवार सुबह सुमन नगर क्षेत्र में बनी अवैध मजार को धाकड़ धामी के बुलडोजर ने ध्वस्त करना शुरू कर दिया।"

Advertisement

प्रियंका नाम के एक यूजर ने लिखा, "उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया।"

राजा चौधरी नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया, धामी जी भी सफाचट करके ही मानेंगे।"

अवैध मजारों के खिलाफ धामी सरकार के एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कोई इसे योगी सरकार से जोड़ रहा है तो कोई धामी सरकार की तारीफ कर रहा है।

अवैध मदरसों पर भी हो रही कार्रवाई

अवैध मजारों के साथ ही अवैध मदरसों के खिलाफ भी उत्तराखंड सरकार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। और ये कार्रवाई फिलहाल लगता है रुकने वाली नहीं है। क्योंकि खुद सीएम धामी ने कुछ ही दिनों पहले एक न्यूज चैनल को दिये इंटरव्यू में बताया कि…

Advertisement

मदरसे भी अवैध रूप से चल रहे थे, उसमें पढ़ने वालों की पहचान छुपाई जा रही थी, कोई संदिग्ध है इस प्रकार के लोग उनमें किसी ना किसी तरह से रह रहे थे, उनकी खोजबीन शुरू की हमने सारे जिलाधिकारियों के माध्यम से, पुलिस के माध्यम से, जहां-जहां भी अवैध रूप से पाए गये उन्हें सील किया गया, उन्हें बंद किया गया और ये अभियान हमारा चलने वाला है क्योंकि देवभूमि की पवित्रता बनी रहनी चाहिए ये मैं ही नहीं चाहता देवभूमि उत्तराखंड के लोग तो चाहते ही हैं अगर पूरे देश के अंदर बात करेंगे तो सभी लोग कहेंगे कि अवैध अतिक्रमण है इसे हटाना चाहिए

सीएम धामी का ये बयान बता रहा है कि अवैध मदरसे हों या फिर अवैध मजार… जब तक उत्तराखंड में धामी सरकार है… कम से कम तब तक देवभूमि में कोई भी अवैध गतिविधियां नहीं चलने वाली है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें