×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राम मंदिर प्रशासन ने भक्तों से की अपील, 5 जून को दर्शन के लिए न आएं अयोध्या; जानें क्या है वजह

3 जून से दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो चुका है जो 5 जून को गंगा दशहरा वाले दिन राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरा होगा. राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में तो हो जाएगी, लेकिन भक्त अभी दर्शन नहीं कर पाएंगे. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है की 5 जून को कोई भी अयोध्या न आएं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा की खास तौर पर प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्लान बनाकर अयोध्या न आएं. क्योंकि मौसम को देखते हुए कोई खास कार्यक्रम भी नहीं किया जा रहा है और किसी को बुलाया भी नहीं गया है.

राम मंदिर प्रशासन ने भक्तों से की अपील, 5 जून को दर्शन के लिए न आएं अयोध्या; जानें क्या है वजह
Advertisement

अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से ही देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं. यह भक्तों की अटूट आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है. हालांकि, इस अपार भीड़ को देखते हुए, राम मंदिर प्रशासन ने एक विशेष अपील जारी की है, जिसमें भक्तों से 5 जून को अयोध्या न आने का अनुरोध किया गया है. यह अपील श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

मंदिर प्रशासन ने की श्रद्धालुओं से अपील 

3 जून से दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो चुका है जो 5 जून को गंगा दशहरा वाले दिन राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरा होगा. राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में तो हो जाएगी, लेकिन भक्त अभी दर्शन नहीं कर पाएंगे. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है की 5 जून को कोई भी अयोध्या न आएं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा की खास तौर पर प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्लान बनाकर अयोध्या न आएं. क्योंकि मौसम को देखते हुए कोई खास कार्यक्रम भी नहीं किया जा रहा है और किसी को बुलाया भी नहीं गया है.

CM योगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल  

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में CM योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए दी. उन्होंने ये भी कहा कि लोग नियमित रूप से दर्शन करने आ सकेंगे. लेकिन खास प्लान बनाकर न आएं. राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के अलावा बाकी 6 मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इनमें गणेश जी, भगवान शिव, देवी भगवती, हनुमान जी, भगवान सूर्य, देवी अन्नपूर्णा और शेष अवतार के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इनके लिए आज ही से यानी मंगलवार, 3 जून से अनुष्ठान शुरू हो गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

अयोध्या के विद्वानों द्वारा निकाले गए मुहूर्त के अनुसार 5 जून को अनुष्ठान सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा. इस दौरान 11 बजकर 30 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में ही राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे. वह दोपहर एक बजे तक मंदिर में ही रहेंगे. इससे पहले सरयू तट से मातृ शक्ति की ओर से 2 जून को भव्य कलश यात्रा श्रद्धापूर्वक निकाली गई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें