×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

16 जुलाई 2025 से मेरठ, मुज़फ्फरनगर और हिसार के स्कूल बंद रहेंगे, जानें क्या है कारण

यूपी में कांवड़ यात्रा के चलते कुछ जिलों में अगले 8 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, हरियाणा के 10 हजार से ज्यादा स्कूल भी 16 जुलाई को बंद रहेंगे.

Author
15 Jul 2025
( Updated: 06 Dec 2025
12:14 PM )
16 जुलाई 2025 से मेरठ, मुज़फ्फरनगर और हिसार के स्कूल बंद रहेंगे, जानें क्या है कारण
Advertisement

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ जिलों में 16 जुलाई 2025 को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है. यह फैसला स्थानीय प्रशासन ने अलग-अलग परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया है. आइए जानें किस जिले में क्यों बंद रहेंगे स्कूल.

मेरठ और मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर जिलों में कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान 16 जुलाई से 23 जुलाई तक सभी शैक्षणिक संस्थान (सरकारी व निजी) बंद रहेंगे. सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु गंगा जल लेकर शिव मंदिरों की ओर यात्रा करते हैं, जिसे कांवड़ यात्रा कहा जाता है.

Advertisement

भीड़ और ट्रैफिक अवरोध की  वजह से प्रशासन ने लिया ये फैसला

इस दौरान भारी भीड़ और ट्रैफिक अवरोध की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला  है, ताकि छात्रों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनी रहे. स्कूलों के बंद रहने से छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस या अन्य वैकल्पिक माध्यमों से पढ़ाई करनी पड़ सकती है.

हिसार में स्कूल प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में निजी स्कूल रहेंगे बंद

Advertisement

वहीं, हरियाणा के हिसार जिले में 16 जुलाई को सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे. यह फैसला करतार मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में लिया गया है. यह दुखद घटना शिक्षक समुदाय में असुरक्षा की भावना और आक्रोश का कारण बनी है.

यह भी पढ़ें

शिक्षक संगठनों और अभिभावकों की ओर से इस हत्या की कड़ी निंदा की गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें