×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'राजी बोल जा' फेम एक्ट्रेस ने अभिनेता उत्तर कुमार पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में दी शिकायत

शिकायत में लिखा गया, "2023 में फिल्म की सफलता पर पार्टी के बाद उत्तर कुमार ने बलात्कार किया. उत्तर कुमार ने ब्लैकमेल किया. शादी करने का भी वादा किया था और फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं देने का वादा किया था. बिना सहमति के यौन संबंध बनाने का लालच दिया गया था."

Author
28 Jun 2025
( Updated: 10 Dec 2025
05:57 PM )
'राजी बोल जा' फेम एक्ट्रेस ने अभिनेता उत्तर कुमार पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में दी शिकायत
Advertisement

हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की एक कलाकार ने अभिनेता उत्तर कुमार पर यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं. 24 जून को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में दी गई शिकायत में दावा किया गया कि उत्तर कुमार ने उन्हें फिल्म में रोल और शादी का झूठा वादा देकर फंसाया.

अभिनेता उत्तर कुमार पर लगे यौन शोषण के आरोप

25 वर्षीय कलाकार नोएडा के सेक्टर-53 इलाके में रहती हैं. उन्होंने वकील के जरिए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि 2020 में अभिनेता ने उन्हें गाजियाबाद स्थित अपने ऑफिस और अमरोहा के फार्महाउस पर बुलाया, जहां उनका यौन शोषण किया गया. जब अभिनेत्री ने शादी के वादे को लेकर सवाल किए तो उत्तर कुमार ने दूरी बना ली और कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दीं.

शादी करने का वादा कर किया बलात्कार

शिकायत में लिखा गया, "2023 में फिल्म की सफलता पर पार्टी के बाद उत्तर कुमार ने बलात्कार किया. उत्तर कुमार ने ब्लैकमेल किया. शादी करने का भी वादा किया था और फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं देने का वादा किया था. बिना सहमति के यौन संबंध बनाने का लालच दिया गया था."

Advertisement

पीड़िता ने की उत्तर कुमार की गिरफ़्तारी की मांग

पीड़िता की ओर से मामले को देख रहे वकील परमीत सिंह ने कहा, "ये एक गंभीर मामला है. महिला कलाकार ने साहस के साथ आगे आकर आवाज उठाई है. हम कानून के जरिए न्याय की मांग कर रहे हैं." उन्होंने पुलिस से जांच पूरी करने और आरोपी (उत्तर कुमार) को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

शिकायत में महिला कलाकार ने लिखा, "घटनाओं से बहुत आहत हूं और मानसिक रूप से टूट चुकी हूं. मैंने डर और इंडस्ट्री में उत्तर कुमार के प्रभाव के कारण रिपोर्ट करने में देरी की." महिला कलाकार ने अपनी शिकायत में सुरक्षा की भी मांग की है. उन्होंने लिखा, "मेरी सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया जाए, क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी और करियर का डर है."

Advertisement

यह भी पढ़ें

फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभिनेता उत्तर कुमार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें