×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पंजाब : अबोहर में कपड़ा व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर की हत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब में कपड़ा कारोबारी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Author
07 Jul 2025
( Updated: 11 Dec 2025
03:14 AM )
पंजाब : अबोहर में कपड़ा व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर की हत्‍या, जांच में जुटी पुलिस
Advertisement

पंजाब में फाजिल्का के अबोहर में सोमवार सुबह एक कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. तीन बदमाशों ने व्यवसायी और वीयरवैल शोरूम के संचालक जगत वर्मा के भाई संजय वर्मा पर शोरूम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. शोरूम के कर्मचारियों ने घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इस घटना के बाद शहर के व्यापारियों में रोष है.

तीन बदमाशों ने कारोबारी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी संजय वर्मा सुबह अपनी कार से शोरूम पहुंचे. गाड़ी से उतरते ही पैदल आ रहे तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और वहां से फरार हो गए. आसपास एकत्र हुए लोगों और शोरूम के कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई.

Advertisement

पुलिस ने बरामद की हमलावरों की बाइक

इधर, सूचना मिलते ही एसएसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी बलकार सिंह, एसपीएच मुख्तयार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि उनकी कार पर करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई. चार खोखे कार के शीशे पर और चार बाहर गिरे हुए मिले. जांच पड़ताल के दौरान एक लावारिस बाइक भी शोरूम से कुछ दूरी पर सरकारी अस्पताल की तरफ जाने वाली संकरी गली में मिली, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि यह बाइक हमलावरों की ही है.

घटना के बाद व्यापारियों में शोक की लहर 

Advertisement

यह भी पढ़ें

घटना की सूचना फैलते ही पूरे शहर के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई और उनमें रोष है. पूर्व विधायक अरुण नारंग, विधायक संदीप जाखड़, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश सतीजा, राकेश कलानी सहित अन्य व्यापारी अनिल नागौरी शोरूम के बाहर पहुंच गए और घटना पर शोक जताया. इस घटना के रोष स्वरूप सोमवार को आसपास का पूरा बाजार बंद रहा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें