×
जिस पर देशकरता है भरोसा

महाशिवरात्रि: भूत-पिशाचों की टोली, बैलगाड़ी पर शिव पार्वती और केंद्रीय मंत्री बने गाड़ीवान, दिखा अलग नजारा

बिहार के हाजीपुर में हर साल महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बारात निकलती है. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय 30 साल से शिव बारात में गाड़ीवान बन रहे हैं.

Author
15 Feb 2026
( Updated: 15 Feb 2026
10:47 AM )
महाशिवरात्रि: भूत-पिशाचों की टोली, बैलगाड़ी पर शिव पार्वती और केंद्रीय मंत्री बने गाड़ीवान, दिखा अलग नजारा
Advertisement

Mahashivratri: देशभर में महाशिवरात्रि की धूम है. शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहे हैं. श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी बाबा भोले के रंगों मे रंगे नजर आए. नित्यानंद राय वर्षों पुरानी पंरपरा को निभाते हुए शिव बारात में गाड़ीवान बने.

बिहार के हाजीपुर में हर साल महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बारात निकलती है. इस पारंपरिक और भव्य शिव बारात में झांकियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज, उड़ता गुलाल और लाखों श्रद्धालु शामिल हुए. शिव बारात में मुख्य आकर्षण रहे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय. जो 30 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए भगवान शिव की बैलगाड़ी के गाड़ीवान बने. 

30 साल से गाड़ीवान बन रहे हैं नित्यानंद राय

Advertisement

इस दौरान नित्यानंद राय धोती, कुर्ता और गमछा पहनकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूब गए. हाजीपुर में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शिव बारात निकालने की परंपरा है. यहां महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री सबसे पहले हाजीपुर के प्राचीन मंदिर पतालेश्वर नाथ पहुंचे. यहां पूजा-अर्चना की और इसके बाद शिव बारात में शामिल होकर बैलगाड़ी चलाई. नित्यानंद राय इस परंपरा को करीब 30 साल से निभा रहे हैं. 

बारात के सबसे आगे सजी-धजी बैलगाड़ी पर शिव-पार्वती की पालकी विराजमान थी, जिसे खुद नित्यानंद राय पारंपरिक कपड़ों में गाड़ीवान बनकर हांकते दिखे. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इस शिव बारात में शामिल हुए. श्रद्धालु और नित्यानंद राय 'हर हर महादेव' का जयघोष करते रहे और अबीर और गुलाल उड़ाते नजर आए. 

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर धर्म नगरी काशी में आध्यात्मिक संगम... देश-विदेश के मंदिरों से बाबा विश्वनाथ के लिए पहुंची 'पावन भेंट'

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री लोगों से मिले और उन्हें महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी. उन्होंने कहा, वैशाली जिले के विभिन्न हिस्सों के लोग यहां महाशिवरात्रि पर्व में पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं. यह परंपरा काफी पुरानी है. वे पिछले कई वर्षों से बाबा के गाड़ीवाहक बने हैं. वे बाकी समय कहीं भी रहें लेकिन महाशिवरात्रि के मौके पर वे हाजीपुर पहुंचकर भव्य शिव बारात में जरूर शामिल होते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए आस्था और सौभाग्य का विषय है. वे अपने जीवन भर इस परंपरा को निभाएंगे. इस बारात की झांकी में शामिल घोड़े, हाथी, बैड बाजा, ढोल-मंजीरे और भूत-पिशाच बने लोगों ने पूरे माहौल को उत्सवपूर्ण और आध्यात्मिक बना दिया. शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद अक्षय वट राय स्टेडियम पहुंची जहां बेहतरीन झांकी और बैंड वालों को सम्मानित किया गया. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भगवान शिव से सबको सुखी बनाए रखने और शांति देने की प्रार्थना की. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें