×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

लखनऊ वालों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी आज करेंगे 1519 करोड़ के ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण

लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का शुक्रवार को लोकार्पण होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे. करीब 1519 करोड़ रुपये की लागत से बने इस कॉरिडोर से गोमती नदी किनारे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी.

लखनऊ वालों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी आज करेंगे 1519 करोड़ के ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण
ग्रीन कॉरिडोर
Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास और यातायात व्यवस्था में शुक्रवार को एक अहम कदम जुड़ने जा रहा है. आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ शहर को ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का तोहफा देने वाले हैं.करीब 1519 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुगम बनाएगी और पुराने व नए शहर के बीच आवागमन को पहले से कहीं ज्यादा आसान करेगी.

परियोजना की क्या है मुख्य विशेषताएं ?

गोमती नदी के किनारे विकसित किया गया यह ग्रीन कॉरिडोर लखनऊ में रोजाना आने-जाने वाले करीब 5 लाख से अधिक लोगों के लिए सफर को काफी आसान बनाएगा. समतामूलक चौराहे से लेकर निशातगंज, हनुमान सेतु, डालीगंज और पक्का पुल तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्रिज और आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) तैयार किए गए हैं. इसके अलावा हनुमान सेतु से निशातगंज मार्ग तक सड़क की चौड़ाई 10 मीटर से बढ़ाकर 18 मीटर कर दी गई है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है. कॉरिडोर के आसपास बागवानी और सौंदर्यीकरण के कार्य भी कराए गए हैं, जो शहर के वातावरण को अधिक हरा-भरा और आकर्षक बनाने में मदद करेंगे.

Advertisement

तीसरे और चौथे चरण का होगा शिलान्यास

यह भी पढ़ें

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा लखनऊ में आईआईएम रोड से किसान पथ तक लगभग 28 किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है. शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में परियोजना के अगले चरणों की आधारशिला भी रखी जाएगी. योजना के तहत तीसरा चरण समतामूलक चौक से शहीद पथ तक विकसित किया जाएगा, जबकि चौथे चरण में इसे शहीद पथ से किसान पथ तक आगे बढ़ाया जाएगा. कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ झूलेलाल वाटिका में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें