×
जिस पर देशकरता है भरोसा

संविदा कर्मचारियों के हक और सम्मान में, केजरीवाल मैदान में...दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ AAP ने किया हल्ला बोल का ऐलान!

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सरकार में नौकरी से निकाले गए सभी संविदा कर्मचारियों को एक मार्च को जंतर मंतर पहुंचने का आह्वान किया है.

संविदा कर्मचारियों के हक और सम्मान में, केजरीवाल मैदान में...दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ AAP ने किया हल्ला बोल का ऐलान!
Advertisement

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार में नौकरी से निकाले गए संविदा कर्मचारियों की आवाज जंतर मंतर पर बुलंद करने की तैयारी तेज कर दी है. 

आम आदमी पार्टी ने किसके हक के लिए उठाई आवाज़ 

रविवार को "आप" के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नौकरी से निकाले गए सभी संविदा कर्मचारियों को एक मार्च को जंतर मंतर पहुंचने का आह्वान किया है.  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बस मार्शल, डीटीसी कंडक्टर -ड्राइवर, अस्पताल के डेटा एंट्री ऑपरेटर, नर्स, फार्मासिस्ट, मोहल्ला क्लीनिक समेत सभी भाइयों और बहनों के हक़ के लिए आवाज़ उठाएगी. 

‘1 मार्च को सभी को अपनी रोटी बांधकर जंतर-मंतर पहुंचना है’

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि डिम्स के 400 लोग हमारे साथ हैं और हम 10 हजार बस मार्शलों और 6,000 अन्य कर्मचारियों से बात करेंगे. दिल्ली सरकार के अस्पतालों में पिछले 10 साल से काम कर रहे डेटा एंट्री ऑपरेटरों को एक-एक करके हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमें इस सरकार को अपनी संख्या बल दिखानी होगी. हमारे पास 15 दिन का समय है. 15 दिनों के भीतर हर उस आदमी तक पहुंचना है जिसकी नौकरी खतरे में है या जिसे निकाल दिया गया है. सभी को बताना है कि 1 मार्च को रविवार है और उस दिन सभी को अपनी रोटी बांधकर जंतर-मंतर पहुंचना है. 

Advertisement

रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ AAP ने किया हल्ला बोल

यह भी पढ़ें

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर 2 मार्च तक सरकार नहीं मानी, तो 3 मार्च से हम सब लोग अपने-अपने घर के बाहर एक बड़ा बोर्ड लगाएंगे.  उस बोर्ड पर लिखा होगा कि 'मेरी नौकरी भाजपा ने छीन ली है’. उन्होंने कहा कि जब पड़ोसी, रिश्तेदार और गांव के लोग गुजरेंगे और वह बोर्ड देखेंगे, तो भाजपा उस गली में नहीं घुस पाएगी जहां यह बोर्ड लगा होगा. लोग भाजपाइयों से पूछेंगे कि उनकी नौकरी छीनने के बाद भाजपा यहां वोट मांगने कैसे आई है?

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें