×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कानपुर लेम्बोर्गिनी केस: तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने किया अरेस्ट

Kanpur Lamborghini Crash: कानपुर में रईसजादे ने रैश ड्राइविंग करते हुए 6 लोगों को रौंद दिया था. इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी शिवम मिश्रा को अरेस्ट कर लिया है.

Author
12 Feb 2026
( Updated: 12 Feb 2026
05:55 AM )
कानपुर लेम्बोर्गिनी केस: तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने किया अरेस्ट
Advertisement

कानपुर लेम्बोर्गिनी कार हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम मिश्रा को अरेस्ट कर लिया है.  यह घटना कानपुर के रेव-3 के पास VIP रोड पर हुई थी. जहां लेम्बोर्गिनी ने तेज रफ्तार में फूटपाथ पर चलते हुए लोगों को रौंद दिया था. जिसमें 6 लोग घायल हो गए. 

हादसे के बाद शिवम के परिवार की ओर से दावा किया गया था कि कार घर का ड्राइवर चला रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने शिवम के कार ड्राइव करने की की पुष्टि की थी, इसके बावजूद पुलिस ने शिवम के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया था. आरोप लगा कि शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा के रसूख के चलते उसे VIP ट्रीटमेंट दिया गया. थाने में शिवम की लेम्बोर्गिनी को कवर कर दिया गया था. शिवम के बाउंसर ने कार की निगरानी की. वहीं, हादसे के बाद बाउंसर लोगों से भी भिड़ गए. जबकि शिवम चुपचाप वहां से निकल गया. 

विरोध के बाद दर्ज की गई FIR 

Advertisement

हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया लेकिन उसमें शिवम का नाम नहीं था. शिवम के पिता ने बयान दिया कि कार उनका ड्राइवर चला रहा था, न कि शिवम. ड्राइविंग सीट पर कौन था, इसके लेकर अलग-अलग दावे किए गए. हालांकि वीडियोज में शिवम मिश्रा को ही ड्राइविंग सीट पर देखा गया था. जिसके आधार पर घटना के पांच दिन बाद शिवम को अरेस्ट किया गया. इस मामले में लापरवाही बरतने और ढील देने के आरोप में पुलिस आयुक्त ने ग्वाटलटोली थाने के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर भी किया था. 

कौन है शिवम मिश्रा? 

शिवम मिश्रा कानपुर के बड़े तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा है. केके मिश्रा की बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी है. यह कंपनी कानपुर की टॉप गुटखा कंपनियों को तंबाकू सप्लाई करती है. करीब 2 साल पहले 28 फरवरी 2024 को कंपनी के हेड ऑफिस पर इनकम टैक्स की रेड भी पड़ी थी. जिसमें केके मिश्रा की दिल्ली वाली कोठी से 100 करोड़ से ज्यादा की कई कारें मिली थीं. उन पर टैक्स चोरी का आरोप लगा था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- रईसजादे की लेम्बोर्गिनी कार ने सड़कों पर मचाया तांडव, कई लोगों को कुचला, पुलिस ने दिया VIP ट्रीटमेंट!

दरअसल, 8 फरवरी की दोपहर करीब 3.15 बजे कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा VIP रोड पर अपनी लेम्बोर्गिनी कार लेकर निकला था. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने फुटपाथ पर खड़े लोगों को रौंद दिया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में कार को घेर लिया. शिवम मिश्रा लग्जरी कारों का शौकीन है. आरोप है कि हादसे वाले दिन वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था. यह कार दिल्ली नंबर की थी. भीड़ को देखकर आरोपी कार से बाहर ही नहीं निकला, लेकिन उसके बाउंसरों ने लोगों से धक्का-मुक्की की. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें