×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'UP में गोलियों के द्वारा न्याय किया जा रहा है', संभल जाने से रोके गए चंद्रशेखर आजाद ने कहा

उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दाखिल वाद के आधार पर सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की टीम पहुंची तो बवाल हो गया। रविवार को टीम के आने पर जुटी भीड़ मस्जिद में दाखिल होने कोशिश करने लगी। रोकने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। हिंसक हुई भीड़ ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई।

Author
25 Nov 2024
( Updated: 09 Dec 2025
07:29 PM )
'UP में गोलियों के द्वारा न्याय किया जा रहा है', संभल जाने से रोके गए चंद्रशेखर आजाद ने कहा
Advertisement
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद को सोमवार को संभल जाने से प्रशासन ने हापुड़ में रोक द‍िया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उप्र में गोलियों के द्वारा न्याय किया जा रहा है।  

संभल जा रहे सांसद चंद्रशेखर रावण को पुलिस ने हापुड़ में पिलखुवा के टोल प्लाजा पर रोक लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “चाहे सीए का आंदोलन हो, किसानों और एससी एसटी के बच्चों का आंदोलन, यूपी में लगातार गोलियां चल रहीं हैं। यहां गोलियों द्वारा न्याय किया जा रहा है। मुझे पुलिस की चोट का दुख है। यह किसी प्रकार की साजिश है। इसका शिकार गरीब हो रहे हैं। आज उनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। लेकिन चंद्रशेखर शांत नहीं बैठने वाला है।” 

किसी ने गलती की हो तो जांच करिए, लेकिन गोली चलाना ठीक नहीं - चंद्रशेखर आजाद


उन्होंने आगे कहा कि, “कुछ भी होता है, तो आप जांच करिए। किसी ने गलती की हो तो जांच करिए, कार्रवाई करिए, लेकिन इस तरह से गोली चलाना ठीक नहीं।” चंद्रशेखर ने कहा क‍ि पुलिस कह रही है कि गोली नहीं चली, तो क्या गोली अपने अपने आप चल गई। पुलिस ने कहा-शांति से इस बात करते हैं। इस पर चंद्रशेखर ने कहा अगर मेरे लोग सुरक्षित रहेंगे, तो बिल्कुल कानून का पालन करूंगा। 

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दाखिल वाद के आधार पर सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की टीम पहुंची तो बवाल हो गया। रविवार को टीम के आने पर जुटी भीड़ मस्जिद में दाखिल होने कोशिश करने लगी। रोकने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। हिंसक हुई भीड़ ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई। 

पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। बवाल में घिरकर चार लोगों की मौत हो गई। कई अधिकारियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए संभल में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। अभी वहां पर शांति व्यवस्था बहाल हो रही है।

Input: IANS

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें