×
जिस पर देशकरता है भरोसा

JDU को बड़ा झटका… नीतीश कुमार के पुराने साथी केसी त्यागी ने बदला पाला, जयंत चौधरी की RLD में शामिल

भले ही केसी त्यागी ने JDU और नीतीश से अपनी राहें अलग कर ली हों, लेकिन वह NDA का हिस्सा अभी भी रहेंगे. हाल ही में उनके और नीतीश कुमार के बीच दूरी बढ़ गई थी.

Author
22 Mar 2026
( Updated: 22 Mar 2026
04:15 PM )
JDU को बड़ा झटका… नीतीश कुमार के पुराने साथी केसी त्यागी ने बदला पाला, जयंत चौधरी की RLD में शामिल
Advertisement

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सीनियर नेता केसी त्यागी ने पार्टी से अपनी राहें अलग करने के बाद राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का दामन थाम लिया है. उन्होंने RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता ली. 

केसी त्यागी JDU का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वह NDA का हिस्सा अभी रहेंगे. क्योंकि RLD पार्टी NDA का हिस्सा है. जयंत चौधरी की पार्टी जॉइन करने के बाद केसी त्यागी ने कहा, मैं सांसद या विधायक बनने नहीं आया. बल्कि जयंत चौधरी को चरण सिंह की तरह देखने के लिए RLD जॉइन की है. 

चौधरी चरण सिंह को किया याद

Advertisement

केसी त्यागी ने दिल्ली में RLD के एक कार्यक्रम में पार्टी का दामन थामा. सदस्यता लेने के बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह को याद किया. केसी त्यागी ने कहा, चौधरी चरण सिंह ने बहुत कम उम्र में उनको हापुड़ से लड़ने के लिए टिकट दिया था. 52 साल पहले जब चौधरी चरण सिंह राष्‍ट्रीय लोकदल का निर्माण कर रहे थे तब वह उस मंच पर मौजूद थे. केसी त्यागी मे आगे कहा, 

मैंने अपना राजनीतिक जीवन ही RLD से शुरू किया था. यह उसी का स्वरूप है. चौधरी चरण सिंह के बचे हुए सपने को पूरा करने में हम मदद करेंगे. JDU और RLD में कोई फर्क नहीं है. एक दिन ऐसा भी था जब नीतीश कुमार और चौधरी अजित सिंह मिलकर नई पार्टी बनाने वाले थे. 

नीतीश कुमार के लिए क्या कहा? 

Advertisement

JDU छोड़ RLD में शामिल होने पर केसी त्यागी और नीतीश कुमार के बीच रिश्ते पर क्या असर होगाय़ इसका जवाब देते हुए केसी त्यागी ने कहा, नीतीश के लिए उनका व्यक्तिगत सम्मान और अनुभव पहले जैसा ही है. 

केसी त्यागी साल 2003 से JDU में थे. इस समयकाल में उन्होंने  मुख्‍य महासचिव, राजनीतिक सलाहकार प्रवक्‍ता जैसे पदों पर अहम जिम्मेदारियां निभाई. पार्टी छोड़ने पर केसी त्यागी ने कहा था कि उन्होंने इस्ताफा नहीं दिया बस सदस्यता रिन्यूअल नहीं कराया. 

30 अक्टूबर 2003 को समता पार्टी और जनता दल के विलय से हुआ था. जॉर्ज फर्नांडिस पार्टी के अध्यक्ष थे और के सी त्यागी महासचिव के तौर पर साथ मिलकर काम करते थे. त्यागी शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ भी कई वर्षों तक काम कर चुके हैं. 

यह भी पढे़ं- बागी विधायकों पर क्यों खामोश कांग्रेस-RJD? एक्शन में देरी के पीछे बड़ा खेल!

के सी त्यागी की गिनती JDU के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के रूप में होती रही है. इनकी गणना नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में होती रही है, लेकिन कहा जाता है कि कुछ महीनों से इनके बीच दूरी आ गई थी. 

Advertisement

केसी त्यागी पर जयंत चौधरी ने क्या कहा? 

कुछ दिन पहल केसी त्यागी ने एक बुक का विमोचन किया था. इस मौके पर जयंत चौधरी भी पहुंचे थे. उस समय जयंत चौधरी ने कहा था कि हर पार्टी में केसी त्यागी जैसे नेताओं की जरूरत है. उस समय उनके बयान से संकेत मिल गए थे कि केसी त्यागी RLD में शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें