×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘आशीर्वाद, स्नेह…’ भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने CM योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, शेयर की तस्वीर

ध्रुव जुरेल ने अपने एक्स अकाउंट पर योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की है. पोस्ट में ध्रुव ने मुलाकात के अनुभव शेयर किए.

Author
08 Feb 2026
( Updated: 08 Feb 2026
01:10 PM )
‘आशीर्वाद, स्नेह…’ भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने CM योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, शेयर की तस्वीर
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को मुलाकात की. इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है. 

ध्रुव जुरेल ने अपने एक्स अकाउंट पर योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आशीर्वाद, स्नेह और शुभकामनाओं के साथ एक खास मुलाकात, योगी आदित्यनाथ के साथ, राधे राधे.’ इस दौरान CM योगी को राधा-कृष्ण की मूर्ति और जर्सी भेंट की. 

देश के उभरते हुए क्रिकेटर हैं ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से संबंध रखते हैं. उनका नाम देश के उभरते हुए युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों में लिया जाता है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिला है. जुरेल ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए खासकर टेस्ट फॉर्मेट में अपनी क्षमता साबित की है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर पर हटाया 9 साल पुराना बैन, अब BCCI में संभाल सकते हैं ये बड़ी जिम्मेदारी

फरवरी 2024 में भारतीय टीम के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल अब तक 9 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 459 रन बना चुके हैं. वहीं 6 जुलाई 2024 को टी20 में भी उन्होंने पदार्पण किया था. वह अब तक 4 टी20 मैच खेल चुके हैं। वनडे फॉर्मेट में उनका डेब्यू बाकी है. 

यह भी पढ़ें

जुरेल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. 2023 से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा जुरेल को 2025 सीजन से पहले टीम ने 14 करोड़ में रिटेन किया था. तीन सीजन के 42 मैचों में 4 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 680 रन बनाए हैं. ध्रुव उत्तर प्रदेश की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. 33 प्रथम श्रेणी मैचों में 5 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 2,311 रन और 17 लिस्ट ए मैचों में 2 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 747 रन बना चुके हैं. हाल में संपन्न दलीप ट्रॉफी में वह सेंट्रल जोन के कप्तान भी थे.  

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें