×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मदरसों में बच्चे राम भी पढ़ेंगे, रामायण भी पढेंगे, माडर्न पढ़ाई भी पढ़ेंगे-शादाब शम्स

उत्तराखंड के मदरसों में मुस्लिम समुदाय के पैगंबरों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ अब बच्चे श्रीराम के जीवन के बारे में भी जानकारी लेंगे। उत्तराखंड के मदरसों में बच्चों को संस्कृत के साथ ही रामायण भी पढ़ाई जाएगी। उत्तराखंड में फिलहाल 415 मदरसे संचालित हो रहे हैं, जिसमें पढ़ाई चालू है

मदरसों में बच्चे राम भी पढ़ेंगे, रामायण भी पढेंगे, माडर्न पढ़ाई भी पढ़ेंगे-शादाब शम्स
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार कहा था कि वो मुस्लिम बच्चों के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर देखना चाहते हैं। हालांकि कुछ रहनुमाओं के गले से यह बात नहीं उतरी थी, लेकिन कुछ लोगों ने इस बात को वाकई में गंभीरता से लिया और उन्हीं में से एक नाम है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। क्योंकि इसी साल उत्तराखंड के मदरसों में कुरान के साथ NCERT की भी पढ़ाई शुरू होने वाली है।

अब तक वोटों के ठेकेदारों ने मुस्लिम समाज के बच्चों को जिस तरह से शिक्षा के अधिकार से दूर रखा गया उसी के नतीजे में मंडल कमीशन की रिपोर्ट में कहा गया कि देश में मुस्लिमों का जीवन स्तर दलितों के भी खराब है और यह कोई उपलब्धि नहीं है बल्कि शर्मनाक बात है। और इस समाज के ठेकेदारों ने अपनी दुकान चलाने के लिए, मुस्लिम बच्चों को शिक्षा से दूर रखने के लिए ताबड़तोड़ मदरसे खोले गए। उत्तराखंड जो छोटा सा राज्य है, मुस्लिमों की आबादी 14 लाख के करीब है जो उत्तराखंड का दस प्रतिशत के आसपास है।

अंदाजा लगाइए उत्तराखंड में 415 मदरसे चलते हैं जबकि वक्फ बोर्ड के अधीन सिर्फ 117 मदरसे आते हैं। बाकी के मदरसे किसके हैं, जानते हैं आप, लोगों ने अपनी दुकान चलाने के लिए खोले हैं। लेकिन अब इस धंधे पर सरकार लगाम लगाने की दिशा में काम कर रही है। इसीलिए उत्तराखंड में कुरान के साथ रामायण भी पढ़ाई जाएगी, राम को भी पढ़ाया जाएगा। इस देश का अब तक दुर्भाग्य रहा है कि यहां अब तक अकबर को ही महान पढ़ाया गया है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि अपने पूर्वजों की परंपरा को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इसीलिए विकसित भारत की तर्ज पर मदरसों में बदलाव लाने का काम किया जा रहा है ताकि सभी धर्म और जाति के छात्र-छात्राएं मदरसों में शिक्षा ले सकें।

Advertisement

यहां देश के मुस्लिम समाज को भी यह समझना होगा कि देश की मुख्यधारा से जुड़ना है, देश को अगर आगे लेकर जाना है तो शिक्षा जरूरी है।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने इंडोनेशिया का हवाला देते हुए कहा कि मुस्लिम देश होने के बावजूद वहां के लोग श्रीराम को आदर्श के रूप में पूजते हैं। भारत में रहने वाले मुसलमानों को भी इंडोनेशिया से सीख लेनी चाहिए। लेकिन इस देश के एक तबके को यह बात समझ नहीं आती, लेकिन कोशिशें की जा रही हैं, तो देखना होगा क्या कुछ नतीजा निकलकर आता है।




यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें