×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

झारखंड के गुमला में शराबी युवक ने दो दोस्तों की‎ हत्या, लाठी से पीट कर मारा, फिर गड्ढे में‎‎ गाड़ दिया

मृतकों की पहचान लिगिरपाठ गांव निवासी बुधराम मुंडा और सुखदेव मुंडा के रूप में हुई है. पुलिस ने रविवार को दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया गया कि छोटे मुंडा, बुधराम मुंडा और सुखदेव मुंडा शुक्रवार की रात गांव से कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे.

Author
09 Jun 2025
( Updated: 10 Dec 2025
04:38 PM )
झारखंड के गुमला में शराबी युवक ने दो दोस्तों की‎ हत्या, लाठी से पीट कर मारा, फिर गड्ढे में‎‎ गाड़ दिया
Advertisement

झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद हुए झगड़े में एक युवक ने दो दिन के बाद दो लोगों की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपी ने दोनों के शवों को गड्ढे में फेंककर ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी छोटू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

शराबी ने की दो लोगों की हत्या

मृतकों की पहचान लिगिरपाठ गांव निवासी बुधराम मुंडा और सुखदेव मुंडा के रूप में हुई है. पुलिस ने रविवार को दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया गया कि छोटे मुंडा, बुधराम मुंडा और सुखदेव मुंडा शुक्रवार की रात गांव से कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे.

Advertisement

शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा

इसी दौरान किसी बात पर उनमें आपस में झगड़ा हो गया. इसके बाद छोटे मुंडा और बुधराम मुंडा ने मिलकर सुखदेव मुंडा को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. फिर दोनों ने मिलकर उसकी लाश एक गड्ढे में फेंक दी. शुक्रवार की रात घर नहीं पहुंचने पर सुखदेव मुंडा की तलाश शुरू हुई, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चला.

इस घटना के बाद बुधराम मुंडा और छोटे मुंडा शनिवार की शाम फिर एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इस बार छोटे मुंडा और बुधराम मुंडा आपस में उलझ गए. छोटे मुंडा ने बुधराम मुंडा को भी लाठी से पीट-पीटकर मार डाला और उसकी लाश को भी गड्ढे में फेंककर ठिकाने लगाने की कोशिश की.

पुलिस पूछताछ में कबूला अपना जुर्म

Advertisement

यह भी पढ़ें

इसी बीच गांव के लोगों ने संदेह के आधार पर छोटे मुंडा को पकड़ कर लापता सुखदेव मुंडा के बारे में पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना बता दी. रविवार को चैनपुर थाना को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने छोटे मुंडा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर गड्ढे से दोनों शवों को बाहर बरामद किया, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर हॉस्पिटल भेजा गया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें