×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन ने भरी हुंकार, बिना डीजल-बिजली के दौड़ी ट्रेन, ट्रायल शुरू

Haryana: NCR इलाके यानी गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर का फाइनल अलाइनमेंट अब मंजूर हो गया है. दूसरा, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल बुधवार सुबह से शुरू हो गया है.

Author
26 Feb 2026
( Updated: 26 Feb 2026
09:26 AM )
हरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन ने भरी हुंकार, बिना डीजल-बिजली के दौड़ी ट्रेन, ट्रायल शुरू
Image Source: Social Media
Advertisement

Haryan Hydrogen Train: हरियाणा सरकार विकास के मामले में तेज़ी से आगे बढ़ रही है और राज्य की राजधानी के आसपास के इलाकों में आधुनिक और पर्यावरण-मित्र परिवहन की दिशा में बड़े कदम उठा रही है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री Naib Singh Saini ने विधानसभा में दो बड़े ऐलान किए हैं. पहला, NCR इलाके यानी गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर का फाइनल अलाइनमेंट अब मंजूर हो गया है. दूसरा, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल बुधवार सुबह से शुरू हो गया है.

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल शुरू

हरियाणा में अब प्रदूषण-मुक्त और ग्रीन एनर्जी पर चलने वाली ट्रेन का ट्रायल सुबह 8:30 बजे जींद जंक्शन से शुरू हुआ। यह ट्रेन भंभेवा स्टेशन तक गई और इस दौरान टेक्निकल टीम ने इंजन की स्पीड, ब्रेकिंग सिस्टम, फ्यूल की खपत, सेफ्टी स्टैंडर्ड, ट्रैक की हालत, सिग्नलिंग और परफॉर्मेंस की बारीकी से जांच की.

यह ट्रेन चेन्नई की मेधा कंपनी ने बनाई है और इसे जींद के ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट से फ्यूल मिलेगा. अगर ट्रायल सफल रहा, तो जींद से सोनीपत तक (~90 किलोमीटर) इस रूट पर नियमित संचालन शुरू किया जा सकेगा. इस ट्रेन से यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त रेल सेवा मिलेगी। यह ग्रीन एनर्जी की दिशा में रेलवे की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि NCR में बनने वाला यह कॉरिडोर कुल 64 किलोमीटर लंबा होगा. इसमें से 52 किलोमीटर हरियाणा में होगा। गुरुग्राम में इफको चौक से शुरू होने वाला यह कॉरिडोर सेक्टर 29, मिलेनियम सिटी, सेक्टर 52, 57 और 61 के रास्ते दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से जुड़ जाएगा. इसके बाद यह कॉरिडोर ग्वाल पहाड़ी तक जाएगा और फरीदाबाद (सैनिक कॉलोनी) और नोएडा-ग्रेटर नोएडा को कवर करेगा. इस कॉरिडोर के बनने से NCR में यात्रा का समय कम होगा और शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

दोनों प्रोजेक्ट्स का महत्व

यह भी पढ़ें

दोनों प्रोजेक्ट हरियाणा सरकार के आधुनिकीकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को दिखाते हैं. नमो भारत कॉरिडोर NCR में यात्रा को आसान और तेज़ बनाएगा, जबकि हाइड्रोजन ट्रेन फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता कम करेगी और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देगी.
सरकार का कहना है कि दोनों प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही लोगों को इसके फायदे दिखाई देने लगेंगे. इन पहलुओं से हरियाणा में आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-मित्र परिवहन की दिशा में बड़ा बदलाव आने वाला है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें