भरी सभा में मुस्लिम महिला को अपमानित किया! BJP नेता जौनापुरिया की ओछी हरकत का हिंदुओं ने दिया जवाब
कीचड़ में नहाकर कोरोना भगाने का दावा करने वाले BJP के पूर्व सांसद जौनापुरिया विवादों में घिर गए हैं. मुस्लिम महिला की बेइज्जती करने पर अब हिंदू समाज ही उनके विरोध में उतर गया.
Follow Us:
Tonk Viral Video: कुछ दिनों पहले ही राजस्थान के टोंक जिले का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया मुस्लिमों से नफरत में इतने अंधे हो गए थे कि कंबल वितरण के दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला को दुत्कारते हुए, बेइज्जत करते हुए वहां से जाने के कह दिया था. पूर्व सांसद के इस व्यवहार से मुस्लिमों के साथ-साथ हिंदुओं में भी रोष है. अब हिंदू लोग ने पीड़िता शकूरन बानों के समर्थन में उतर आए हैं.
टोंक के जिस करेड़ा बुजुर्ग गांव का ये मामला है वहां के हिंदू लोगों ने शकूरन बानो के साथ एकजुटता दिखाई है. गांव के सरपंच समेत युवाओं और बुजुर्गों ने अगले ही दिन जौनापुरिया का पुतला फूंका. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP नेता ने सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है. जबकि गांव में मुस्लिम आबादी केवल 3% है. हिंदू-मुस्लिम सब सौहार्द के साथ रहते हैं. गांव के युवा शकूरन बानों को चाची कहकर बुलाते हैं. जौनापुरिया ने भाईचारा तोड़ने की कोशिश की है.
BJP से जौनापुरिया को निष्कासित करने की मांग
ग्रामीणों और कुछ धार्मिक समुदायों ने BJP से जौनापुरिया को निष्कासित करने की मांग की है. वहीं, 60 साल की शकूरन बानों का कहना है कि उन्हें कंबल न मिलने का दुख नहीं है, बल्कि जिस तरह से धर्म के आधार पर उन्हें अपमानित किया गया और उनसे दिए हुए कंबल वापस छीन लिए गए, वह बात ज्यादा चुभने वाली है. इस घटना ने ग्रामीणों को पूर्व सांसद के खिलाफ गुस्से में भर दिया. गांव के लोगों का शकूरन बानों को समर्थन और अटूट भाईचारा उनके लिए सबसे बड़ा मरहम है.
कांग्रेस नेताओं ने शकूरन को दिए कंबल
घटना के बाद राजस्थान में सियासत भी तेज हो गई. कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और स्थानीय नेता शकूरन बानो के घर पहुंचे. उन्होंने शकूरन बानो को कंबल भेंट किया.
BJP और RSS की मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनाओं की व्याख्या में करुणा की बजाय नफरत झलकती है। एक गरीब, ज़रूरतमंद महिला को कंबल देने से वंचित करना और उसका अपमान करना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव करना न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि संवैधानिक… pic.twitter.com/UyerEGK3gz
— Sachin Pilot (@SachinPilot) February 23, 2026
राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM और कांग्रेस नेता ने जौनापुरिया का वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘BJP और RSS की मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनाओं की व्याख्या में करुणा की बजाय नफरत झलकती है. एक गरीब, ज़रूरतमंद महिला को कंबल देने से वंचित करना और उसका अपमान करना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव करना न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन भी है. दो बार सांसद रह चुके और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया जी से अपेक्षा थी कि वे मानवीय संवेदनशीलता दिखाते.’
जानें पूरा मामला
सुखबीर सिंह जौनापुरिया का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें उन्होंने कंबल वितरण कार्यक्रम रखा था. वीडियो में साफ देखा गया कि जौनापुरिया महिलाओं से नाम पूछने के बाद उनसे कंबल वापस ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें- नाश्ते-पानी से लेकर अंडरवियर तक… प्रयागराज में BSNL डायरेक्टर का शाही प्रोटोकॉल, खातिरदारी का खत Viral
वह एक महिला से पूछते हैं ‘ऐ क्या नाम है तेरा’, जब महिला अपना नाम शकूरन बताती है तो जौनापुरिया भड़क कर कहते हैं, ‘हट एक तरफ’ इसके बाद वह कार्यकर्ता कहते हैं कि रहने दे मत दे, भला मानें, बुरा मानें. फिर वह महिला से कहते हैं ‘मोदी को गाली देने वालों को लेने का कोई हक ही नहीं है. बुरा लगे तो बुरा लगे सीधी बात’ इसके बाद पूर्व सांसद ने शकूरन बानो को हिंदू महिलाओं के बगल से हटाकर अलग बैठा दिया और कंबल छोड़ने को कहा. BJP नेता जौनापुरिया की इस हरकत का वहां मौजूद कुछ युवाओं ने विरोध भी किया, लेकिन जौनापुरिया वहां से चलते बने.
वीडियो वायरल होने के BJP नेता ने दी सफाई
जौनापुरिया की थू-थू होने और वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई दी. BJP नेता ने कहा, अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं. जौनापुरिया ने तर्क दिया कि यह उनकी अपनी निजी पहल थी और उन्होंने केवल 200 BJP महिला कार्यकर्ताओं की सूची बनाई थी. उन्होंने दावा किया कि उन्हें ‘वहम’ हुआ कि ये महिलाएं कार्यकर्ता नहीं हैं और अगर वे कंबल ले जातीं तो बाद में कहतीं कि “हमने सांसद को बेवकूफ बना दिया.’ उन्होंने इसे सांप्रदायिक कृत्य मानने से इंकार कर दिया.
कौन हैं सुखबीर सिंह जौनापुरिया?
यह भी पढ़ें
सुखबीर सिंह जौनापुरिया राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद चुने गए थे. साल 2024 में हार गए थे. वह हरियाणा के सोहना से भी विधायक रहे. जौनापुरिया वही नेता है जिन्होंने कोविड 19 महामारी में कीचड़ में नहाकर कोरोना दूर करने का दावा किया था. उन्होंने दावा किया था कि कीचड़ में नहाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें