×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुंबई में फर्जी पासपोर्ट गिरोह का भंडाफोड़, सीबीआई ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने पाया कि तत्काल योजना के तहत जारी किए गए कई पासपोर्ट्स की पुलिस सत्यापन में गड़बड़ी थी. आवेदनों में दर्ज पते फर्जी थे और सत्यापन रिपोर्ट भी नकारात्मक आई.

Author
29 May 2025
( Updated: 11 Dec 2025
05:33 AM )
मुंबई में फर्जी पासपोर्ट गिरोह का भंडाफोड़, सीबीआई ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Advertisement

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने लोअर परेल स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र  में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के मामले में गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट (सत्यापन अधिकारी) और एक निजी एजेंट शामिल हैं. दोनों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने और रिश्वत लेने का आरोप है.

पासपोर्ट फर्जीवाड़ा मे दो गिरफ्तार

सीबीआई के अनुसार, यह मामला 2023-2024 के दौरान सामने आया, जब पासपोर्ट सेवा केंद्र के कार्यालय सहायक और कुछ निजी एजेंटों ने मिलकर आपराधिक साजिश रची. इस साजिश के तहत उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई लोगों को पासपोर्ट जारी किए. जांच में पता चला कि सात अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जमा किए थे. ये सभी दस्तावेज जांच में जाली पाए गए. इसके अलावा, पासपोर्ट आवेदनों में दिए गए मोबाइल नंबर भी बंद या अमान्य पाए गए.

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई लोगों के बने पासपोर्ट

सीबीआई ने पाया कि तत्काल योजना के तहत जारी किए गए कई पासपोर्ट्स की पुलिस सत्यापन में गड़बड़ी थी. आवेदनों में दर्ज पते फर्जी थे और सत्यापन रिपोर्ट भी नकारात्मक आई.

Advertisement

अधिकारी और एजेंट के बीच चैट से हुआ खुलासा

सीबीआई के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपी पासपोर्ट अधिकारी और एजेंट के बीच चैट से यह भी खुलासा हुआ कि उन्होंने फर्जी पासपोर्ट जारी करने के लिए रिश्वत ली थी. दोनों आरोपियों ने जांच में सहयोग नहीं किया और टालमटोल करते रहे, जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें

गिरफ्तार आरोपियों को मुंबई की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 2 जून 2 तक पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. सीबीआई ने इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है और जांच को आगे बढ़ा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें