×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

इंदौर नगर निगम के अफसर के घर और ऑफिस पर EOW की छापेमारी, 1.85 करोड़ की संपत्ति जब्त

ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक आर एस यादव ने आईएएनएस को बताया है कि निगम में पदस्थ चेतन पाटिल के खिलाफ दो शिकायतें मिली थीं, जिसमें से एक शिकायत में आय से अधिक संपत्ति और दूसरी में चार करोड़ रुपए से अधिक के पौधे खरीदने को लेकर थी. पौध खरीदी में बड़ी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे. इन शिकायतों का ईओडब्ल्यू ने परीक्षण किया और न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई की गई.

Author
17 Jun 2025
( Updated: 05 Dec 2025
10:00 PM )
इंदौर नगर निगम के अफसर के घर और ऑफिस पर EOW की छापेमारी, 1.85 करोड़ की संपत्ति जब्त
Advertisement

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में आर्थिक अन्वेषण विंग (ईओडब्ल्यू) के दल ने नगर निगम में पौध खरीदी में हुए घोटाले की शिकायत पर उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के निवास और कार्यालय पर दबिश दी है. प्रारंभिक तौर पर की गई जांच में लगभग 2 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है. 

उद्यान अधिकारी के घर पर ईओडब्ल्यू का छापा

बताया गया है कि चेतन पाटिल लगभग 20 साल पहले नगर निगम में मास्टर कर्मी के तौर पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में वे उद्यान अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. उनके उद्यान अधिकारी रहते हुए लगभग चार करोड़ रुपए के पौधों की खरीदी की गई. इस खरीदी में गड़बड़ी होने की शिकायत ईओडब्ल्यू से की गई. ईओडब्ल्यू ने प्रकरण दर्ज किया और न्यायालय से अनुमति लेकर मंगलवार की सुबह उनके घर और कार्यालय की तलाशी का अभियान चलाया.

Advertisement

उद्यान अधिकारी के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज़

ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक आर एस यादव ने आईएएनएस को बताया है कि निगम में पदस्थ चेतन पाटिल के खिलाफ दो शिकायतें मिली थीं, जिसमें से एक शिकायत में आय से अधिक संपत्ति और दूसरी में चार करोड़ रुपए से अधिक के पौधे खरीदने को लेकर थी. पौध खरीदी में बड़ी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे. इन शिकायतों का ईओडब्ल्यू ने परीक्षण किया और न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई की गई.

पुलिस कार्रवाई में 1.85 करोड़ की संपत्ति मिली 

पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया है कि प्रारंभिक तौर पर की गई कार्रवाई में इस तलाशी के दौरान दो भूखंड, एक आवास, 25 लाख की विभिन्न पॉलिसी, 20 लाख का सोना और एक लाख से ज्यादा की नगदी मिली है. कुल मिलाकर अभी तक जितनी संपत्ति का पता चला है, वह एक करोड़ 85 लाख होना पाया गया है. इनके वेतन के तौर पर देखें तो वह 15 लाख रुपए ही है. वहीं दस्तावेजों की छानबीन चल रही है और उनकी आय का पता किया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताया गया है कि नगर निगम के उद्यान अधिकारी के आवास और कार्यालय में अब भी ईओडब्ल्यू के कर्मचारी तलाशी में लगे हुए हैं और संभावना इस बात की जताई जा रही है कि आय से अधिक की बड़ी संपत्ति का और भी खुलासा हो सकता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें