×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुख्यमंत्री आवास में CM धामी का योगासन, लोगों से की योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं योगासन किया और कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मबोध और चेतना को जागृत करने की एक समग्र प्रक्रिया है.

Author
19 Jun 2025
( Updated: 09 Dec 2025
03:00 PM )
मुख्यमंत्री आवास में CM धामी का योगासन, लोगों से की योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील
Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं योगासन किया और कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मबोध और चेतना को जागृत करने की एक समग्र प्रक्रिया है.
 
मुख्यमंत्री धामी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारे मन को स्थिर करता है और हमें आंतरिक शांति की ओर ले जाता है. यह भारतीय संस्कृति का मूल आधार है, जिसने मानवीय मूल्यों को हमेशा सर्वोच्च स्थान दिया है."

उन्होंने बताया कि भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक योग आज विश्व भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है. योग ने न केवल भारत की प्राचीन परंपराओं को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया है, बल्कि इसे एक स्वस्थ और संतुलित जीवन का पर्याय भी बनाया है.

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 2014 में उनके द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्तुत प्रस्ताव के बाद 177 देशों के समर्थन से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली. इस पहल ने योग को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी. उत्तराखंड योग और ऋषि-मुनियों की पवित्र भूमि है. हमारी सरकार ने योग को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं. योग से न केवल स्वास्थ्य लाभ हो रहे हैं, बल्कि यह रोजगार सृजन का भी एक माध्यम बन रहा है.

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए शुरू की गई नई योग नीति का जिक्र किया. इस नीति के तहत योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण, योग केंद्रों का विकास और पर्यटन से जुड़े योग रिट्रीट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि योग आधारित पर्यटन से उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. साथ ही, योग के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर और अधिक प्रचारित किया जाएगा.

इस आयोजन में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी के साथ योग करने का अनुभव प्रेरणादायक रहा. हम सभी को योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए. योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं.

यह भी पढ़ें

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे न केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर, बल्कि हर दिन योग को अपनाएं. स्वस्थ शरीर और मन से ही एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें