×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

फिर से दिल्ली आंतकियों के निशाने पर, दो स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बच्चों को भेजा गया तुरंत घर

Delhi Bomb Blast: इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियातन सभी बच्चों को घर भेज दिया है। धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे।

Author
09 Dec 2024
( Updated: 11 Dec 2025
06:57 AM )
फिर से दिल्ली आंतकियों के निशाने पर, दो स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बच्चों को भेजा गया तुरंत घर
Google
Advertisement

Delhi Bomb Blast: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के दो बड़े नामी स्कूल डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियातन सभी बच्चों को घर भेज दिया है। धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे।आइये जानते है इस खबर को विस्तार से ....

ग्लोबल स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

पुलिस ने अपने बयान में डीपीएस और जीडी गोयनका स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल जांच में किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध तथ्य बाहर निकलकर सामने नहीं आया है। इससे पहले 20 नवंबर को रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं, तमिलनाडु के एक सीआरपीएफ स्कूल को भी 21 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 20 अक्टूबर को दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में विस्फोट हो गई थी। इससे आसपास की दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

टेलीग्राम ग्रुप ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी

Advertisement

यह भी पढ़ें

एक खालिस्तानी समर्थक टेलीग्राम ग्रुप ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उस टेलीग्राम के बारे में जानकारी जुटाई। हाल ही में कई स्कूलों, एयरलाइंस, होटलों और स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि अंत में यह घटनाएं झूठी साबित हुई हैं। संसद के शीतकालीन सत्र में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा था कि एयरलाइनों को मिलने वाली झूठी धमकियों की संख्या 2023 में 122 से बढ़कर 2024 में 994 हो गई है, जो 714.7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। जून में एयरलाइनों को 666 बम धमकियों वाली कॉल मिली हैं। जून में ऐसी 122 धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं, सितंबर और अक्टूबर 2023 में 15 धमकियों वाली कॉल दर्ज की गई थी। 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें